Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद हरियाणा

वाईएमसीए फरीदाबाद ने पीड़ित विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सीट तथा फीस माफी का प्रावधान करने का निर्णय लिया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए फरीदाबाद ने कोरोना महामारी में अभिभावकों को खो चुके विद्यार्थियों की मदद के लिए आगे आते हुए शैक्षणिक सत्र 2021-22 में पीडि़त विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त सीट तथा फीस माफी का प्रावधान करने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऐसे विद्यार्थियों से 25 सितम्बर, 2021 तक आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में यूजीसी द्वारा अनुमोदित सभी पाठ्यक्रमों में कोरोना से प्रभावित विद्यार्थियों के लिए एक अतिरिक्त सीट जोड़ी गई है। अतिरिक्त सीटों पर दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 25 सितंबर, 2021 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए पंजीकरण शुल्क केवल 100 रुपये रखा गया है, जोकि अन्य विद्यार्थियों के लिए 1000 रुपये है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:वर्ष 2022-23 और 2024 के सर्वे में चिन्हित कॉलोनियों/क्षेत्रों को नियमित करने की प्रक्रिया जारी है-विपुल गोयल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भू-स्वामियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एडीजीपी वाय पुराण सिंह सीनियर आईपीएस सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार की आत्महत्या।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x