Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र ने रेलवे अंडरपास से होने वाली दिक्कतों को लेकर एफएमडीए के सीईओ को सौपा ज्ञापन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में सीवर और बारिश का पानी लगभग 8-8 फुट तक भर जाने के कारण प्रति दिन हजारों लोगों को हो रही भारी दिक्कतों के चलते आज ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल फरीदाबाद मेट्रोपोलिटन डेवलपमेन्ट ऑथोरिटी (एफएमडीए) के सीईओ सुधीर राजपाल (आईएएस) से मिल कर उन्हें एक ज्ञापन सौपा।

प्रधान वीरेंद्र भड़ाना द्वारा एफएमडीए केसीईओ सुधीर राजपाल को दिए गए एक विशेष ज्ञापन में कहा गया हैं कि ग्रीन फील्ड रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान बैकफ्लो होने के कारण सीवर और बारिश का पानी कई -कई फुट ता भर जाता हैं। इस दौरान दूर- दराज आने -जाने लोग ये सोच कर भरे हुए पानी में गाडी लेकर घुस जाते हैं कि इस अंडरपास में थोड़ा बहुत पानी होगा, पर जैसे ही ऐसे लोग अपनी गाड़ियां लेकर पानी में घुसते हैं, और थोड़ा बहुत दूर जाने के बाद उनकी गाड़ियां अपने आप ही पानी में तैरने लगता हैं,फिर क्या हैं धीरे -धीरे गाडी में पानी भर जाता हैं, और उसमें बैठे लोग जोर जोर से चिल्लाने लगते बचाओ -बचाओं, फिर झुग्गियों में रहने वाले लोग पहले बचाते हैं,फिर उनसे इनाम की उम्मीद रखते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो मेहनत करने वाले शख्स को पैसे दे देते हैं,कई ऐसे भी हैं,जो चुपके से पैसे दिए बगैर चले जाते हैं। इस दौरान में वीरेंद्र भड़ाना ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल से फोन पर बात करवाई, उन्हें उन्होनें कहा कि अंडरपास की जो समस्या हैं, का समाधान जल्द करने के लिए कहा। इसके बाद एफएमडीए के सीईओ सुधीर राजपाल ने इस समस्या को जल्द समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर वीरेंद्र भड़ाना के साथ एसोसिएशन के महासचिव वी के टंडन, विजय चावला, श्रीमती नूतन शर्मा और सागर चौहान भी मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा सरकार महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पाठ्यक्रम लाएगी: विपुल गोयल

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रत्याशी ने की 4 बूथों पर की पुन: मतदान करवाने की मांग,बूथ कैप्चरिंग करने का लगाया आरोप

Ajit Sinha

फरीदाबाद :फरीदपुर में जहरीला पदार्थ खाने से दो मासूम बच्चे व एक महिला की मौत, महिला के परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x