Athrav – Online News Portal
हरियाणा

पलवल पुलिस का जवान हुआ सेवानिवृत्त:अच्छे कार्य के लिए 10 तृतीय श्रेणी के प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित हो चुका है

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: पलवल पुलिस का जवान हुआ सेवानिवृत्त: कार्यकाल के दौरान किए गए अच्छे कार्य के लिए 10 तृतीय श्रेणी के प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित हो चुका है ये पुलिस जवान, पुलिस अधीक्षक  दीपक गहलावत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर,अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी गई विदाई। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लघु सचिवालय पलवल  के तृतीय तल पर पुलिस अधीक्षक, पलवल कार्यालय के सभागार में पलवल पुलिस विभाग के जवान EHC किशन सिंह 729/PWL की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसको पुलिस  अधीक्षक दीपक गहलावत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उसके अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई। जवान किशन सिंह को अपने 14 वर्ष से अधिक के कार्य काल के दौरान किए गए विभिन्न अच्छे कार्य के लिए 10 तृतीय श्रेणी के प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया जा चुका है।

 इस मौका पर पुलिस कप्तान ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है। पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी  रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं। इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिवार जन, जिला निरीक्षक रणवीर सिंह के अलावा कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने की सुनवाई हेतु उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच दौड़ा करेंगें। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पंडित एल आर कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में आयोजित विशाल रोजगार मेले में 50 कंपनियों ने 200 छात्रों को नौकरियां दी।

Ajit Sinha

विदेश भेजने वाले और कबूतरबाजी में विभिन्न जिलों में दर्ज 28 मामलों के  27 आरोपी एजेंटो को गिरफ्तार किया है: विज  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x