Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली मेट्रो ने उभयलिंगियों (ट्रांसजेंडर) के लिए अलग से शौचालयों की व्यवस्था की।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली मेट्रो ने सुनिश्चित किया है कि दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले उभयलिंगी यात्री किसी दिक्कत के बिना स्टेशनों पर शौचालयों का इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए स्टेशनों पर उनके इस्तेमाल के लिए अलग से उन शौचालयों का प्रावधान किया गया है, जो अभी तक केवल दिव्यांगजनों द्वारा ही इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। उभयलिंगियों के लिए सुरक्षित स्थान की व्यवस्था करने तथा उनके प्रति जेंडर संबंधी भेदभाव को रोकने के अपने प्रयासों में दिल्ली मेट्रो ने प्राथमिकता के आधार पर यह निर्धारित किया है कि अभी तक केवल दिव्यांगजनों के लिए इस्तेमाल हो रहे शौचालयों को उभयलिंगियों द्वारा भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

इस समय दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के मेट्रो स्टेशनों पर 347 ऐसे विशेष शौचालय (अन्य यात्रियों के लिए नियमित शौचालयों के अतिरिक्त) हैं। उभयलिंगी इन शौचालयों तक पहुंच सकें, इसके लिए इन शौचालयों के नजदीक सांकेतिक सिंबल के साथ-साथ ‘दिव्यांगजनों के लिए’ और ‘उभयलिंगियों के लिए’ द्विभाषी संकेत बोर्ड (अंग्रेजी और हिंदी में) भी लगाए गए हैं। उभयलिंगियों के लिए अलग से शौचालय के प्रावधान के अलावा, यदि कोई उभयलिंगी अपने जेंडर की स्व-पहचान के आधार पर इन जेंडर आधारित शौचालयों का इस्तेमाल करना चाहे तो वह ऐसा कर सकेगा। डीएमआरसी द्वारा यह उपाय तलाशने के विचार भी किए जा रहे हैं कि फेज़-IV में तैयार होने वाले स्टेशनों पर अलग सार्वजनिक शौचालयों के प्रावधान के लिए डेडिकेटिड लोकेशनों की पहचान की जाए। ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 22 के प्रावधानों में यह भी आदेश हैं कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए सभी सार्वजनिक भवनों में सार्वजनिक शौचालय सुविधाओं के साथ ही समुचित कल्याणकारी उपायों की व्यवस्था भी की जाए।

Related posts

आप” और उसके नेताओं पर निशाना साधने के लिए नौकरशाही का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार- मनीष सिसोदिया

Ajit Sinha

मोबाइल विवाद में डबल मर्डर और दो युवकों की हालात गंभीर, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

Ajit Sinha

दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कुलदीप की मांग पर 11 व 12  को ऑड- ईवन में दी छूट, वीडियो में सुनिए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x