Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अमित भाटी की हत्या के मामले में चार और आरोपी गिरफ्तार, तीन को पहले ही किया जा चुका है गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर में हुई अमित भाटी की हत्या के मामले में बिरयानी पुल अजायबपुर से चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्या कांड में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिनमें तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक पिस्टल दो कारतूस व एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं।

पुलिस की गिरफ्त मै खडे दीपक, विकल, जितेंद्र उर्फ जिते और पटूया उर्फ प्रद्युम्न को अमित भाटी की हत्या के मामले में बिरयानी पुल अजायबपुर से गिरफ्तार किया गया. ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि बीते 11 अगस्त को चक्रसेनपुर गांव के अमित भाटी की हत्या उस समय कर दी थी, जब वह कार से लुहारली गांव से चक्रसैनपुर जा रहा था। हत्या का कारण गांव में चल रही पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है। हत्या के बाद गिरफ्तार हुए तीन बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि यदि हम अमित की हत्या नहीं करते तो वह हमारी हत्या  कर देता । अमित का भाई अशोक उर्फ राका जनपद का बड़ा अपराधी था, जिसकी हापुड़ कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या कर दी गई थी।
इस हत्याकांड में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिनमें तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीम इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक पिस्टल दो कारतूस व एक तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं।

Related posts

सीपी कला रामचंद्रन ने बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से आस-पास के जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था होगी एमआरओवी रोबट के हवाले  

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 1 लाख 75 हजार रूपए के ईनामी दो बदमाशों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x