Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना क्षेत्र में जिस शख्स ने लड़की को नौकरी लगाने में सहायता की, उसी ने गला काट कर हत्या कर दी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: सूरजकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एमवीन के सामने पाली रोड पर पुलिस चौकी के निकट एक 22 वर्षीय वर्षीय लड़की की उसी के एक दोस्त ने चाकू से गला काट कर हत्या कर के जंगल में फेंक दिया और खुद को कालिंदी कुंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। और लड़की की हत्या करने की बात पुलिस को बताई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या कारण अवैध संबंध होना बताया गया हैं। इस मामले में सूरजकुंड थाने की पुलिस ने लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं जहां पर इस वक़्त पोस्टमार्टम करने की तैयारी पुलिस कर रहीं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मद निजामुद्दीन निवासी गांव बाईयापुर, थाना पहासू, तहसील संकासूर, जिला बुलंदशहर,उत्तरप्रदेश हाल जैतपुर पार्ट-2 , दिल्ली ने समीद अहमद निवासी गांव बंकवाला, तहसील ठाकुर बाड़ा, जिला मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश हाल मकान नंबर -129, गली नंबर – 1, रातिया मार्ग , संगम विहार , निवासी की बेटी राबिया , उम्र 22 वर्ष की लाजपत नगर , नई दिल्ली के डीएम कार्यालय में नौकरी लगवाने में सहायता की थी और मोहम्मद निजामुद्दीन भी उसी कार्यालय में नौकरी करता था। दोनों की एक साथ नौकरी करने की वजह से आपस में नजदीकियां बढ़ गई और दोनों बिना शादी के ही एक साथ रहने लगे। और दोनों की आपस में संबंध बन गए। मोहम्मद निजामुद्दीन ने वीरवार की रात को एक सोची समझी साजिश के तहत राबिया को एमवीएन पाली रोड,पुलिस चौकी के निकट  ले आया और उसकी चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। और अपने आप को कालिंदीकुंज थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। और राबिया की हत्या करने की बात पुलिस को बताई। इसके बाद कालिंदी कुंज थाने की पुलिस ने इस हत्या के बारे में सूरजकुंड थाने की पुलिस सूचित कर दिया।  अब पुलिस ने आरोपित मोहम्मद निजामुद्दीन के निशानदेही पर मृतका राबिया की लाश एमवीएन पाली रोड , सूरजकुंड के जंगल से बरामद कर लिया हैं। और पोस्टमार्टम कराने के लिए राबिया के शव को जिले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया जहां पर इस वक़्त पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही हैं। ये मालूम हुआ हैं कि मृतका चार भाई बहन हैं और बहन में बड़ी बहन थी। 

Related posts

हरियाणा: 1.5 मिलियन से अधिक क्रिप्टोकरंसी  फ्रॉड  मामले में हरियाणा पुलिस ने चार को किया अरेस्ट-डीजीपी    

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस सुरक्षा के बीच मनाया जाएगा दशहरे का पावन पर्व, 1500 से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में रहेंगे तैनात

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 40 लाख रूपए  की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x