Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

गांव कोंडला मंदिर पुजारी की हत्या मात्र 5000 रूपए की लेनदेन को लेकर त्रिशूल व डम्बल से मार-मार कर हत्या की गई थी, अरेस्ट ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: मात्र 5000 रूपए के लेनदेन को लेकर बुधवार की रात गांव कोंडला मंदिर पुजारी की त्रिशूल व डम्बल से मार -मार कर हत्या की गई थी। शुरुआत में ये हत्याकांड एक पहेली थी पर पुलिस की सक्रियता और सूझ बुझ की वजह से थाना मुंडकटी पुलिस ने मात्र 12 घंटों में आरोपित को वृंदावन ,मथुरा से अरेस्ट कर लिया। ये खुलासा पुलिस कप्तान दीपक गहलावत ने प्रेस रिलीज के माध्यम से किया हैं। पुलिस ने वारदात में शामिल त्रिशूल व डम्बल आरोपित के निशानदेही पर बरामद कर  लिया हैं। ये मुकदमा मुकदमा नंबर -261, दिनांक 19 अगस्त 2021,भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 व 201 आईपीसी के तहत दर्ज हैं। और आरोपित को इसी मुकदमे में अरेस्ट किया गया हैं। 

पुलिस कप्तान दीपक गहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 18 अगस्त -2021 को थाना मुंडकटी के क्षेत्र में गाॅंव बंचारी से गोढोता रोड पर स्थित कोंडला मंदिर पुजारी बाबा चरण गिरी महाराज की हत्या की वारदात को अंजाम देकर लाश को खुर्द-बुर्द और सबूत नष्ट करने के लिए जानबूझ कर जलाया गया था। इस सम्बंध में गत 19 अगस्त -2021 को नरबीर, निवासी गांव बंचारी द्वारा दी गई शिकायत पर थाना मुॅंडकटी में मुकदमा नंबर -261, दिनांक 19 अगस्त 2021, भारतीय दंड सहिंता की  धारा 302,201 के तहत दर्ज किया गया। उनका कहना हैं कि इस हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव  वा थाना मुंडकटी प्रबंधक प्रीतम सिंह को मामले में आरोपित को शीघ्र अरेस्ट  करने के प्रभावी दिशा -निर्देश दिए गए थे। जिनके तहत कार्य करते हुए थाना मुंडकटी प्रबंधक प्रीतम सिंह ने अपनी टीम के साथ मामले में संलिप्त आरोपित को मात्र 12 घंटो के अंदर ही वृदांवन, मथुरा से अरेस्ट कर लिया  है। उनका कहना हैं कि आरोपित का नाम शत्रु ध्यास, निवासी मैदान्ती दुख भोजन हनुमान मंदिर शिमला, अरबना डी हिमाचल प्रदेश हाल गांव कामर थाना कोसी, जिला मथुरा, उत्तरप्रदेश  हैं। गहन पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया  कि वह कभी-कभार कोंडला मंदिर पर मृतक बाबा चरणगिरी के पास आता-जाता था। इस बीच उसका बाबा के साथ 5000 रुपयों का लेन देन हो गया था। जो इस लेन-देन में देरी के चलते हुई अनबन के कारण उसने पहले बाबा को डम्बल व त्रिशूल से मार- मार कर मार डाला और उसकी लाश को खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य  से तेल डालकर जला दिया था और वहां से वृंदावन भाग गया था।उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने आरोपित की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त त्रिशूल व डम्बल को मंदिर के नजदीक से  बरामद कर लिया गया है। आरोपित को गहन पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ।

Related posts

एडीजीपी विर्क साहब जब सड़कों पर गाड़ियां ही नहीं चलेगी तो सड़क हादसों में तो कमी आएगी ही आएगी, आपका दावा गलत

Ajit Sinha

वीवो कंपनी के कन्टेनर गाड़ी से चोरी गए लगभग ढाई करोड़ के मोबाइल फोन बरामद, कन्टेनर ड्राइवर समेत 3 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

अवैध बांग्लादेशी नागरिक दोषी करार; न्यायालय ने निर्वासन का आदेश दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x