Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

चंडीगढ़: एमएलए कुलदीप विश्नोई,किरण चौधरी व सोमबीर को विशेषाधिकार समिति की सदस्यता से हटा दिया गया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक श्रीमती शैली को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली एवं लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) की सबजेक्ट कमेटी की विशेष आमंत्री मनोनीत किया है।
 
इसी प्रकार, विधायक राम कुमार को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए याचिका समिति का विशेष आमंत्री मनोनीत किया गया है। इसके  अतिरिक्त, विधायक कुलदीप बिश्नोई को शहरी निकाय व पंचायती राज संस्थान समिति तथा विशेषाधिकार समिति की सदस्यता से तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। साथ ही, विधायक श्रीमती किरण चौधरी तथा सोमबीर सांगवान को भी विशेषाधिकार समिति से तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है। विधायक नरेन्द्र गुप्ता को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए शहरी निकाय व पंचायती राज संस्थान समिति और विधायक  शमशेर सिंह गोगी को वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए विशेषाधिकार समिति का विशेष आमंत्री मनोनीत किया गया है।

Related posts

सी.टी.ई. सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आगामी 31 दिसंबर तक राशन डिपुओं में मिलेगा नवंबर महीने का बकाया तेल – राजेश नागर

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को पारिवारिक विवरण सत्यापित करने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x