Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

चंडीगढ़: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान रवि दहिया का परिवार सीएम मनोहर लाल से मिला, दिया निमंत्रण

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज अपने आवास पर पहलवान  रवि दहिया के परिवार से मुलाकात की। दहिया ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में रजत पदक जीता है। जिला सोनीपत के नाहरी गांव के लोगों व प्रतिनिधियों और रवि दहिया के परिवार ने खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

मनोहर लाल ने पहलवान के माता-पिता को बधाई देते हुए मौके पर ही क्षेत्र की कई समस्याओं का समाधान भी किया। गांव के प्रतिनिधियों ने शिकायतों का तत्काल निपटान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रवि दहिया के पिता  राकेश, चाचा  मुकेश दहिया, ग्राम पंचायत के सदस्य और नाहरी गांव के पूर्व सरपंच सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। उनके परिवार और ग्राम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को गांव नाहरी आने का न्यौता दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

इसके बाद ग्राम प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र प्रस्तुत किया जिसमें क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को सूचीबद्ध किया गया था । मुख्यमंत्री ने तुरंत शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।  क्षेत्र में जल निकासी की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री ने मौके पर ही सोनीपत के उपायुक्त से बात की और मामले का तुरंत समाधान करने को कहा। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग पत्र में अपने गांव में आदर्श संस्कृति स्कूल खोलने का आग्रह किया जिसे मुख्यमंत्री ने मौके पर ही स्वीकार कर लिया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गांव में स्वच्छ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने को कहा। 

Related posts

हरियाणा के खिलाडियों के लिए ग्रुप C में 3% कोटा सभी विभागों में बहाल हो – दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:18 जेलों से बंदियों द्वारा निर्मित उत्पाद बने अन्तर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में आकर्षण का केंद्र।

Ajit Sinha

आबकारी एवं कराधान विभाग विशेष टीमों का गठन करें, ठेकों तक बिना डयूटी की अदायगी वाली शराब की आपूर्ति पर रोक लगाएं: सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x