Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: कातिलाना हमले व 10000 के ईनामी आरोपित को 17 साल के बाद क्राइम ब्रां -48 की टीम ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने आज आरोपित बलबीर उर्फ टीटू को लुधियाना, पंजाब से अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। ये आरोपित ईश्वर नगर , शिमला पुरी, लुधियाना, पंजाब का रहने वाला हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपित ने दिनांक 9 मई 1996 को थाना एन आई टी फरीदाबाद की मार्केट में संजय खान को जो रजाई भरने का काम करता था। आरोपित ने शिकायतकर्ता संजय खान पर नुकीले हथियार से पेट पर वार किया था जिससे उसको गहरी चोट आई थी। जिसका मुकदमा हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में थाना एन आई टी में दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित को थाना एनआईटी की पुलिस ने अरेस्ट कर अदालत में पेश किया था,जोकि अदालत ने आरोपित को 18 सितंबर वर्ष 2000 को 9 साल की सजा सुनाई थी। आरोपित ने 2004 तक 4 साल की सजा काटकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अपील करके जमानत प्राप्त कर ली थी। आरोपित अपना मकान व सामान बेचकर रातों-रात फरार हो गया था, जिसकी तलाश के लिए पिछले 17 साल से गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा रहे थे। पुलिस लगातार आरोपित  को अरेस्ट  करने के प्रयास कर रही थी।

आरोपित हाईकोर्ट की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था। आरोपितबलबीर को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर- 48 प्रभारी राकेश सिंह ने उच्च न्यायलय के आदेशो पर कार्य करते हुए आरोपित  के बारे में गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त की। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने  रेड की । और तकनीकी की सहायता से आरोपित को लुधियाना पंजाब से क्राइम ब्रांच- 48 व थाना एसजीएम नगर की संयुक्त टीम ने अरेस्ट  कर लिया।आरोपित को आज न्यायालय में पेश कर वही से न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया है

Related posts

पलवल: 30 लाख रुपए के डिजिटल कैमरा व 72 इयरबड्स के साथ एक शख्स पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एक व्यापारी को कबूतर को दाना डालना पड़ा महंगा, कार के शीशे को तोड़ कर चोट 10 लाख से भरे को लेकर हुए फरार, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मांगर-धौज क्षेत्र में बिना परमिट मिट्टी की खुदाई करते पाई गयी पोकलेन मशीन को जब्त किया गया: डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x