Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : शासन और प्रशासन के समर्थन से निजी स्कूल संचालक शिक्षा का व्यापारीकरण कर, अभिभावकों को लूट रहे हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :  हरियाणा सरकार के खुले संरक्षण व नेता-अधिकारियोें के समर्थन से प्राईवेट स्कूल के प्रबंधकों द्वारा लगातार किए जा रहे शिक्षा  के व्यवसायीकरण के विरोध में राज्यव्यापी जन आंदोलन चलाया जाएगा  और सरकार द्वारा गठित फीस एंड फंड रेगूलेटरी कमेटी की कार्यशैली  को लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की जाएगी  इसकी आगे की रूपरेखा तय करने के लिये रविवार 18 जून को सीएम सिटी करनाल में सभी जिलों के अभिभावक संगठनों की एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें शिक्षा  माफिआओं के खिलाफ एक साझा मंच व रणनिति बनाने व प्रदेश  स्तर पर एक संघर्ष  समिति बनाई जाएगी । इस बैठक में अभिभावक एकता मंच जिला कमेटी, फरीदाबाद के पदाधिकारी व कई स्कूलों के पेरैन्टस् एएशोसिएशन  के पदाधिकारी गण भाग लेंगे। बैठक की तैयारी को लेकर मंच की जिला कमेटी की एक बैठक सैक्टर-10 में आयोजित की गई जिसमें मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिव कुमार जोशी , सचिव डा. मनोज शर्मा , प्रदेश  महासचिव कैलाष शर्मा , पेरेंट्स एसोसिएशन ग्रांड कोलम्बस इंटरनेशनल , एपीजे, एमवीन, मार्डन डीपीएस, रयान, मानव रचना, हरमन मायनर, आयशर , जीवा, मार्डन, सैन्ट जोन्स आदि के पदाधिकारी आई डी शर्मा , बीएस विर्दी, राजेश  शर्मा , आलोक, वरूण कुमार, राहुल कुमार, जगदीश  सिंह, अभिशेक तिवारी, चंचल, योगेश  डाबर, संजय छाबड़ा, अतुल बंसल, प्रवीण शर्मा  आदि ने भाग लिया। बैठक में सीबीएसई हैड क्वाटर द्वारा फरीदाबाद व गुणगांव के 9 प्राईवेट स्कूलों की मनमानी की जांच होने पर भी विचार विमर्श  किया गया।

Related posts

कर्मचारियों की अधिकतर मांगों पर बनी सहमति,सभी ग्रामीण सफाईकर्मियों को मिलेंगे तसला-कस्सी– डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की बुजुर्ग महिला बोली,बने 4 मंजिल बिल्डिंग की दीवार तोड़ों, धुप और हवा बिल्कुल बंद कर दी हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सभी उपमंडलाधीश अपने-अपने इलाकों में अवैध खनन और ओवरलोडिंग वाहनों पर सख्ती बरते : जिलाधीश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x