Athrav – Online News Portal
नोएडा

अंतरराज्यीय लूटेरे और वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, पाँच बदमाश अरेस्ट, 16 वाहनों और सात मोबाइल फोन बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा फेज-3 पुलिस ने अंतरराज्यीय लूटेरे और वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए 5 बदमाशों  को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूट और चोरी की 14 बाइक, एक स्कूटी, एक ई-रिक्शा, बाइक के पार्ट्स, सात मोबाइल, बरामद किए हैं। इन बदमाशों  के निशाने पर दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र था  जहां से इन बदमाशों  ने अधिकतर वाहन चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े नीलेश कुमार, लक्की, लोकेश, राहुल और सूर्यांश शातिर किस्म के वाहन चोर है जिन्हे फेज-3 थाना पुलिस ने मुखबिर से मिले इनपुट के बाद उस समय एसजेएम कट के पास से गिरफ्तार किया जब वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया पांचों आरोपियों की उम्र 21 साल से कम है। आरोपियों ने चोरी व लूटे गए वाहनों को नोएडा और दिल्ली में अलग-अलग जगह छिपा रखा था। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पर्थला गोल चक्कर के आगे हिंडन पुल के पास से 12 बाइक, दो स्कूटी और एक ई-रिक्शा बरामद किया। इसी तरह विभिन्न जगहों से वाहन और मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों से लूट और चोरी की  कुल 14 बाइक, एक स्कूटी, एक ई-रिक्शा, बाइक के पार्ट्स, सात मोबाइल, दो चाबी के गुच्छे बरामद किए हैं।
 
अंकुर अग्रवाल ने बताया कि  ये गैंग पिछले करीब एक साल से एनसीआर में सक्रिय है। इसके बदमाश अभी तक पचास से ज्यादा लोगों के साथ लूटपाट व उनके वाहनों की चोरी कर चुके हैं। उनसे अन्य वारदात के बारे में भी पूछताछ की गई है। पुलिस मामले में और वाहनों की भी बरामदगी कर सकती है। आरोपी चोरी के अलावा तमंचा दिखाकर भी लूटपाट करते थे। पुलिस ने उनसे दो कारतूस भी बरामद किए हैं।

Related posts

देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट से 2023 में उड़ान भरेगे विमान, नियाल और ज्यूरिख इंटरनेशनल के बीच करार पर हस्ताक्षर-देखें वीडियो

Ajit Sinha

शराब की भट्टी पकड़ी,500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद , 2120 पव्वे शराब भी पकडी है, 4 गिरफ्तार, दो फरार

Ajit Sinha

अपहृत किए गए डीआरडीओ के वैज्ञानिक को सकुशल बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 5 लाख  का इनाम देकर किया सम्मानित। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x