Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से 50,000 रुपये के इनामी और शिक्षक का हत्या करने वाले बदमाश को किया अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कसे जा रहे शिकंजे के तहत एक और कार्रवाई में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को राजस्थान से काबू करने में सफलता हासिल की गई है। हत्या और लूट सहित आधा दर्जन से अधिक मामलों में संलिप्त बदमाश जींद जिले में हत्या की वारदात में मुख्य आरोपी था।
 
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतक जिले के सुनारिया कलां निवासी संजीत उर्फ सनी के रूप में हुई है। पकड़ा गया बदमाश एक शिक्षक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था जिसकी 14 जून, 2021 को जींद जिले के अलीपुरा गांव में हत्या कर दी गई थी।
            
पकडे़ गए आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सुरेश, जो एक हत्या की वारदात में मुख्य गवाह था, की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आठ से अधिक मामले विभिन्न थानों में पहले ही दर्ज हैं। वारदात के बाद से अभियुक्त फरार था और आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। हालांकि, उसके एक सहयोगी को इस साल 5 जुलाई को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related posts

सीएम नायब सैनी ने दयालु योजना के तहत प्रदेश के 3882 परिवारों के खातों में डिजिटल माध्यम से जारी किए 144.73 करोड़ रूपए।

Ajit Sinha

शख्स को बेरहमी से पीटते रहे, और फोन पर उसके परिवार से 30000 रूपए मांगते रहे, जब वो मर गया तो फरार हो गए -अरेस्ट।

Ajit Sinha

पुलिस और गौकशों की मुठभेड़ में गोली लगने से दो घायल, तीसरा कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार, चार फरार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x