Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भोजपुरी और पूर्वांचली संगठनों ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को सौंपा भोजपुरी से अश्लीलता दूर कराने की कमान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद की अग्रणी भोजपुरी एवं पूर्वांचली संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुप्रसिद्ध उद्योगपति पं. ओ पी पाण्डेय के सेक्टर-15 स्थित आवास पर एक अहम बैठक का आयोजन किया। आपको बता दें इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल के वर्षों में सिनेमा जगत में भोजपुरी में फूहड़पन तथा अश्लीलता परोसे जाने पर सभी लोगों ने चिंता व्यक्त की और एक मत से सभी ने समाज् से इस बुराई को खत्म के लिए फैसला किया, जिसके लिए बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल् गोयल को सौंपा और समाज ने आग्रह करते हुए भोजपुरी आन्दोलन की कमान सम्भालने का आग्रह पत्र भी प्रदान किया।
 
इससे पहले समाज् के वरिष्ठ पदाधिकारियो द्वारा पूर्व मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओं, गुलदस्ता और  शाल से भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर् विपुल गोयल ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि इतनी गौरवशाली भाषा एवं उससे जुड़े लोगों की सेवा करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। विपुल गोयल ने सबको विश्वास दिलाते हुए कहा कि भोजपुरी में फूहड़पन तथा अश्लीलता परोसने वाले कलाकारों, रचनाकारों तथा चैनलों पर प्रभावकारी रोक लगाकर बीस करोड़ भोजपुरी प्रेमियों की अभिलाषा को पूर्ण करने का पुनीत कार्य करने का जो जिम्मा उन्हें सौंपा है,

आप सबके सहयोग से वो अवश्य पुरा होगा और भोजपुरी समाज की जीत होगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि भोजपुरी समाज की छवि धूमिल करने वाले न सिर्फ समाज के लिए दीमक का काम कर रहे है बल्कि अन्य नौजवानो का भविष्य भी गर्त में ले जाने का काम् कर रहे है, इस लिए ऐसे दीमक को जड़ से खत्म किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार उठा रही है कारगर कदम: डीसी

Ajit Sinha

शिकायतकर्ता को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देने वाली महिला एएसआई पूनम 10000 रूपए रिश्वत लेते अरेस्ट।

Ajit Sinha

आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी रहेगी एमसीएमसी की कड़ी नजर : निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x