Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

सिविल डिफेंस गुरुग्राम ने आज दादरी तोए में गुरुग्राम – झज्जर मार्ग पर लगाए 125 फलदार पौधे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: सिविल डिफेंस गुरुग्राम ने आज दादरी तोए में गुरुग्राम -झज्जर मार्ग पर 125 फलदार पौधे लगाए। लायंस क्लब गुड़गांव सिटी के सहयोग से दादरी तोए झज्जर मे आज सुबह 9:30 बजे से पौधरोपण किया गया।

इसमें विशेष सहयोग वहां के स्थानीय निवासी सिविल डिफेंस के डिवीजन वार्डन सुकेश सैनी का रहा। इस पौधारोपण अभियान में सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन राजेश दुआ सहित टीम में जेपी राघव, राजवीर, धर्मेंद्र फौजी, गगनदीप चौहान,
शुक्ला, सतीश कुमार, अमित अरोड़ा, निखिल अरोडा, रोहित राघव, लायंस क्लब गुरुग्राम से राजीव कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार गाबा आदि मौजूद रहे। लॉयन डीवी तनेजा फादर ऑफ प्लांटेशन प्रोजेक्ट के सौजन्य से यह पौधे मुहैया कराए गए।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: वार्ड 4 में आम आदमी पार्टी की जनसभा- सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता

Ajit Sinha

एसडीआरएफ ने सेक्टर 70ए स्थित रिहायशी क्षेत्र में बम ब्लास्ट की सूचना पर की मॉक ड्रिल

Ajit Sinha

एक रिटार्यड अधिकारी की धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बना कर,ब्लैकमेल करके करोड़ों को प्रॉपर्टी अपने नाम ली, महिला गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x