Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:गड्ढे में गिरी और बुरी तरह से फसी हुई गाय को पुलिस ने लोगों की मदद से निकाला बाहर और बचाई उसकी जान  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:एक गाय अपना पेट भरने के लिए घास खाते-खाते एक ऐसे गड्ढे में गिर गई और उस खढ्ढे वह बुरी तरह से फंस गई। जिसमें ना तो अपने मर्जी से खड़ी हो सकती थी, नाही मुंह वाले हिस्से  को बिल्कुल सीधा करपाती थी,

एक ही हिस्सा में एक लंबें समय तक एक ही स्थान पर पड़े रहने से, जरा आप सोचिए उसकी क्या स्थिति उस वक़्त रही होगी। इस मुश्किल वक़्त जिसने भी इस जानवर का साथ दिया होगा।

ये जानवर बिना बोले ही उसे दिन आशीर्वाद जरूर दिया होगा , चाहे वह पुलिस के लोग हो, या इस घटना की सूचना देने वाला,या गढ्ढे से निकलने वाला आम लोग हो। ये बेजुबान जानवर ने सभी को अपना आशीर्वाद दिया होगा। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गड्ढे में गिरी गाय ऊपर वाले को याद कर मालिक को लानत भेज रही थी कि जिसने उसे दूध निकालकर चारा खाने के लिए खुले में छोड़ दिया था।

भले आदमी साश्वत पाल ने  ट्वीट पर  इस घटना की सूचना  दी। फरीदाबाद पुलिस ने ट्वीट को देखकर तुरंत संबंधित थाना और चौकी को सूचित किया। चौकी अंखिर एवं सेक्टर- 46 से एसआई मनोज, भीम सिंह, एससी हेमराज और सिपाही, जयप्रकाश व प्रताप तुरन्त मौके पर पहुंचे। 

मौके की हालत देखने के बाद अर्थमूभर मशीन और आसपास  के लोगों की मदद से गाय को खढ्ढे से बाहर निकाल बेजुबान की जान बचाई। फरीदाबाद पुलिस की आमजनों से अपील हैं कि दूध निकालकर पालतू मवेशियों को खुले में ना छोड़े जब किसी बेजुबान को चोट लगती है तो दर्द उसे भी होता है। 

Related posts

जिला में अवैध निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी कर दर्ज करवाई जाए एफआईआर, न दें बिजली के कनैक्शन : एडीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में टैलेंट हंट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के 200 बच्चों ने लिया भाग ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस अधिकारी और पांच एचसीएस अधिकारियों अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x