Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने आज भारत सरकार की तर्ज पर हरियाणा के कर्मचारियों और पैंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की घोषणा की है। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी ।        

सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते में, 1 जनवरी, 2020, 1 जुलाई, 2020 और 1 जनवरी, 2021 से देय महंगाई दर भी शामिल है।       

प्रवक्ता ने बताया कि महंगाई दर में बढ़ोतरी से राज्य के लगभग 2.85 लाख सरकारी कर्मचारियों तथा 2.62 लाख पैंशनरों को लाभ होगा। इससे राज्य सरकार के खजाने पर प्रति माह लगभग 210 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा ।

Related posts

फरीदाबाद :मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिव्यांगों के लिए हरियाणा में 5 एकड़ क्षेत्र में एक अस्पताल स्थापित करने की घोषणा की, शिलान्यास किया।।

Ajit Sinha

भिवानी-महेंद्रगढ़ से जेजेपी-आप प्रत्याशी स्वाति यादव ने भरा नामांकन

Ajit Sinha

आपत्तिजनक कंटेंट पर बड़ा एक्शन: डीजीपी अजय सिंघल का सख्त संदेश, 857 लिंक हटाए गए, सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x