Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बालश्रम के विरूद्ध विश्व दिवस’ पर फरीदाबाद के लक्क्ड़पुर गांव में रैली का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ‘बालश्रम के विरूद्ध विश्व  दिवस’ के अवसर पर आज सामाजिक संस्था नूतन प्रयत्न द्वारा ओ. एन. जी. सी. के सहयोग से फरीदाबाद के सूरजकुण्ड मार्ग पर लक्क्ड़पुर गांव के समीप एक रैली निकाली गई। ओ. एन. जी. सी. द्वारा लक्कड़पुर गाँव में संचालित ‘बालश्रम कौशल की ओर’ से केन्द्र से यह रैली शुरू  हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व बाल श्रमिकों ने भाग लिया। रैली का आयोजन बालश्रम को रोकने के उद्देष्य से किया गया था। इस अवसर पर सभी बच्चों को कैप व टी-शर्ट  वितरित की गईं।
यह रैली लक्कड़पुर गाँव से शुरू  होकर दयाल बाग, इरोज गार्डन और शिव  दुर्गा विहार से होते हुए  वापिस अपने  केन्द्र पर लौटी। रैली में पूर्व बाल श्रमिकों ने अपने हाथों में तख्तियां पकड़़ी हुईं थीं, जिन पर ‘बाल श्रम नहीं करना, मुझे इंजीनियर बनना है’ और ‘बाल श्रम रोको, मुझे बचाओ’ जैसे नारों का उल्लेख था। इस अवसर पर नूतन प्रयत्न संस्था के अध्यक्ष  मनोज बागड़ी ने रैली के प्रतिभागियों को शपथ  दिलवाई कि ‘वे अब काम नहीं, पढ़ाई करेंगे और अपने माता-पिता से कहेंगे कि हमें अब पढ़ना है। रैली में नूतन प्रयत्न संस्था की शिक्षिकाओं – श्रीमती संगीता, श्रीमती रेखा चौधरी , श्रीमती अर्चना, सुश्री मोनिका तथा शिक्षक   सूरज व  कपिल ने भी भाग लिया।

Related posts

कभी कस्टम व कभी सीबीआई अधिकारी बनकर अवैध पार्सल का डर दिखा कर 25,40,000/-रुपए की ठगी, खाताधारक पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मेले की चौपाल कलाकारों के हुनर को प्रदर्शित करने का एक अच्छा मंच

Ajit Sinha

फरीदाबाद : 30 सितंबर की पानीपत रैली से होगी हरियाणा में परिवर्तन की गूंज, इस वक़्त जनता त्राहि -त्राहि कर रहीं हैं : प्रदीप जैलदार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x