Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

मथुरा मंडी चौराहे के आसपास आए दिन लगने वाले जाम को लेकर यातायात पुलिस को सौंपा ज्ञापन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा मंडी चौराहा मथुरा के आसपास आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए चंदा ग्रीन्स ट्रांसपोर्ट नगर वेलफेयर सोसाइटी मथुरा के द्वारा यातायात पुलिस हाईवे प्रभारी रवि भूषण शर्मा के माध्यम से यातायात पुलिस अधीक्षक को चंदा ग्रीन्स वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन ।  इस ज्ञापन में चंदा ग्रीन्स के कॉलोनी वासियों ने मांग की है कि ट्रांसपोर्टरों के द्वारा मंडी चौराहे की सर्विस लेन को अवैध रूप से पार्किंग बनाए जाने से आए  दिन सड़क दुर्घटना के साथ जाम लगा रहता है

साथ ही इस सड़क पर कोरोना काल के अंतर्गत हाईवे की सर्विस लेन पर अस्थाई सब्जी व फलों की मंडी बनाई गई थी जो कि महीनों गुजरने के बाद अब स्थाई रूप से मंडी रोड पर लगने लगी है , इससे आए दिन जाम रहता है जिससे लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है   यहां से जब भी निकलना हो तो लोग घंटों जाम फंस जाते हैं।  सोसायटी के अध्यक्ष नवरत्न सिंह ने कहा है रोज जाम से कॉलोनी वासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है प्रशासन इस ओर ध्यान दें । 

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा प्रशासन के ढीले रवैया के कारण रोड को स्थाई रूप से पार्किंग बना दिया गया प्रशासन जनता की मांग पर शीघ्र विचार करें।  ज्ञापन सौंपने वालों में सोमदत्त शर्मा, रणधीर सिंह ओमप्रकाश वाष्णेन, श्रीमती अंजलि अग्रवाल ,श्रीमती भावना शर्मा श्रीमती रजनी सिंह, यशपाल सिंह नरेंद्र दीक्षित शामिल रहे ।                        

Related posts

मतगणना के बाद चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी का आया चुनावी परिणाम, पदाधिकारियों की हुई घोषणा 

Ajit Sinha

कानपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर की ताबड़ तोड़ फायरिंग, डीएसपी, सीओ सहित 8 शहीद हुए।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने आज उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आठवीं लिस्ट जारी किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x