Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल और लाखों वसूली करने वाले बदमाश पुलिस ने अरेस्ट किया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर के महिला के साथ अंतरंग संबंधों की वीडियो बनाकर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर उन्हें लगातार ब्लैकमेल और वसूली करने वाले आरोपी को कोतवाली सेक्टर- 20 ने सेक्टर-18, नोएडा मल्टीलेवल पार्किंग कट के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 4,93,000 रुपये, दो एटीएम कार्ड, पुलिस का फर्जी पहचान पत्र और दो मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस कि गिरफ्त में खडे मोसिन खान को कोतवाली सेक्टर- 20 पुलिस ने सेक्टर-18 नोएडा मल्टीलेवल पार्किंग कट के पास से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मोसिन खान को सेक्टर-29 निवासी एक डॉक्टर को ब्लैकमेल करने और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एडीसीपी ने बताया कि सेक्टर- 29 में रहने वाले एक प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ पी चौधरी ने कोतवाली सेक्टर- 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, कि कोई फोन पर लगातार उन्हे ब्लैकमेल कर रहा है और उनकी एक होटल में महिला के साथ बनाए गए अंतरंग संबंधों को सोशल मीडिया पर उजागर कर  बदनाम करने की धमकी दे रहा है। कॉलर खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ा हुआ बताता है। दर्ज कराई गई  शिकायत में डॉक्टर चौधरी का कहना है, कि अपनी प्रतिष्ठा और परिवार की सुरक्षा की दृष्टि से डर कर वे ब्लैकमेलर की बातों में आ गए अब तक ब्लैकमेलर को 5 लाख 18 हज़ार रुपए दे चुके हैं ।

रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में एफ़आईआर दर्ज कर तफतीश शुरू कि और इलेक्ट्रोनिक सविलांस और जांच के बाद मोसिन खान को सेक्टर-18 नोएडा मल्टीलेवल पार्किंग कट के पास से गिरफ्तार किया गया। एडीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोसिन खान पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों को डराता धमकाता था और आसानी से पैसे वसूल लेता था। आरोपी की जानकारी हासिल की जा रही है कि अब तक कितने लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है इसके साथ ही पुलिस यह भी जानकारी करने में जुटी हुई है कि आरोपी का क्रिमिनल इतिहास क्या है।

Related posts

पुलिस थाना सुशांत लोक बना हरियाणा का पहला ISO (9001:2015) सर्टिफाईड थाना-सीपी विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक खड़ी कार में मिली एक व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में।

Ajit Sinha

गैंगवार : हत्या करने की नियत से गोली मारने के सनसनीखेज मामले में सद्दाम गोगी गैंग के दो कुख्यात अपराधी दबोचे गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x