Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: बहुचर्चित मनोज भाटी हत्याकांड में 10 हजार का इनामी बदमाश शार्प शूटर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबादः- क्राइम ब्रांच सेक्टर- 30 की टीम ने आजबहुचर्चित  मनोज भाटी हत्याकांड में फरार चल रहे एक शार्प शूटर व 10 हजार के इनामी बदमाश हिमांशु को गिरफ्तार किया है। बीते वर्ष 23 दिसम्बर को फरीदाबाद के बाईपास  सेक्टर- 31 में अमीपुर, फरीदाबाद के रहने वाले प्रापर्टी डीलर मनोज भाटी की सरेआम गोली मार कर हत्या करने के आरोप में क्राइम ब्रांच को पिछले आठ माह से इस हत्याकांड को अपने अन्य साथियों संग अंजाम देने वाले शार्प शूटर हिमांशु की तलाश थी।

जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव आटोहा, पलवल से गिरफ्तार किया है। आरोपित  हिमांशु स्थायी रूप से उत्तरप्रदेश में ताहरपुर का रहने वाला है। बताते चलें कि इस मामले में मुख्य आरोपित  मनोज मांगरिया के अलावा उनके अन्य साथियों को क्राइम ब्रांच पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस टीम ने आरोपित को आज न्यायालय में प्रस्तुत कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है रिमांड के दौरान आरोपित से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

डोमिनोज़ पिज़ा कंपनी के मैनेजर से लेपटॉप,एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन छीनने वाले 4 लूटेरों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाभी ने रची थी अपने देवर की हत्या की साजिश, भाइयों ने अपनी बहन की उजड़े घर को बसाने के उद्देश्य से की संजय की हत्या, लोकेंद्र।

Ajit Sinha

पूर्व एम्पलाई ने दबंगों के साथ मिलकर ताला तोड़ कर बिल्डर के ऑफिस पर किया कब्जा,पुलिस पर कार्रवाई  नहीं करने का आरोप  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x