Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी दिल्ली नई दिल्ली

टीआईटीपी कार्यक्रम के तहत कौशल शिक्षा के साथ-साथ जापानी प्रशिक्षकों से जापानी भाषा भी सीख सकेंगे छात्र

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट नई दिल्ली:
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने इचिसिन होल्डिंग्स लिमिटेड और हाई-ऑन-डी फाउंडेशन के साथ संयुक्त रूप से एक विशेष साझेदारी की है। इसके तहत टेक्निकल इंटर्न ट्रेनिंग प्रोग्राम (टीआईटीपी) के द्वारा दिल्ली के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की उपकुलपति निहारिका वोहरा ने कहा कि जापान में छात्रों के प्लेसमेंट के लिए आधिकारिक तौर पर हाई-ऑन-डी और इचिसिन के साथ साझेदारी की है। उन्होंने कहा कि ये साझेदारी अंतराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट संबंधों की शुरुआत है।

टीआईटीपीकार्यक्रम के तहत जापान जाने के लिए चुने गए प्रशिक्षु न केवल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप कौशल हासिल करेंगे बल्कि उन्हे जापान में इंटर्नशिप के दौरान अच्छा वेतन भी मिलेगा। हाई-ऑन-डी के साथ इस साझेदारी के माध्यम से, डीएसईयू में विभिन्न श्रेणियों में अधिक से अधिक युवा प्रशिक्षित होंगे। हाई-ऑन-डी फाउंडेशन के सीईओ नीरज शर्मा ने कहा यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमने दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी की शुरुआत की है। जिसमें हम युवाओं को टीआईटीपी कार्यक्रम के तहत जापान भेजने के लिए प्रशिक्षण देंगे। टीआईटीपी कार्यक्रम के इस साल अक्टूबर तक शुरू होने की उम्मीद है। स्किल एजुकेशन सीखने के अलावा छात्र जापान के प्रशिक्षकों से जापानी भाषा भी सीखेंगे।वर्तमान में डीएसईयू में 2021-22 सत्र के लिए डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। यूनिवर्सिटी दिल्ली के अपने 13 कैम्पसों में 15 डिप्लोमा कोर्स, 18 ग्रेजुएशन कोर्स (11 प्रमुख कोर्स, बीसीए और 6 बी.टेक कोर्स) और 2 पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले कर रही है। अधिक जानकारी के लिए www.dseu.ac.in पर जा सकते हैं या टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-309-3209 पर कॉल कर सकते हैं।

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय दे रहा है अंतःविषय शोध को बढ़ावाः कुलपति प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं, राज बब्बर गुरुग्राम से लड़ेंगे चुनाव।

Ajit Sinha

मेरी सबसे बड़ी सम्पति मेरी ईमानदारी है, भाजपा फर्जी मुकदमों से मेरी ईमानदारी पर चोट करना चाहती है- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x