Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वानती श्रीनिवासन जम्मू कश्मीर की कार्यकारिणी बैठक में हुई शामिल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वानती श्रीनिवासन एक दिवसीय जम्मू कश्मीर की कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंची। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर की सभी महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया सर्वप्रथम उन्होनें धारा 370 और 35ए जम्मू कश्मीर से हटाने के लिए  नरेंद्र मोदी  का धन्यवाद किया क्योंकि जम्मू कश्मीर की महिलाओं को इसका विशेष लाभ मिला है। धारा हटने के बाद अब जम्मू कश्मीर की महिलाएं जम्मू कश्मीर से भी बाहर शादी करती है तो भी उनको अपने पैतृक सम्पत्ति में अधिकार रहेगा और इसके साथ ही वानती ने कहा कि आज इस धारा के बाद डीडीसी और बीडीसी चुनाव में महिलाओं को मजबूत भागीदारी मिल रहीं हैं

क्योकि 370 और 35ए हटने के बाद 33 प्रतिशत रिर्जेवेशन महिलाओं को मिला। जिसके परिणामस्वरूप इन चुनावों में उनकी एक अच्छी भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने मोदी जी का तीन तलाक जैसी कुप्रथा को हटाने के लिए और महिलाओं को आत्मसम्मान से जीने का अधिकार दिलाने के लिए धन्यवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर में जहां पहले केन्द्रीय योजनाएं लागू नहीं हो पा रहीं थी, वहा अब तमाम योजनाएं जिसमें विशेषरूप से उजला और उज्ज्वला दोनों योजनाओं से जम्मू कश्मीर की महिलाएं लाभान्वित हो रहीं हैं।

इस कार्यकारिणी में निम्नलिखित प्रस्ताव पारित हुए :
1. महिला कमीशन के सभी रिक्त पद जल्द भरे जाएं।
2. विधान सभा में भी 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो।
3. 18 साल से कम बच्चों का वेक्सीनेशन जल्द शुरू हों।
4. कोविड की तीसरी लहर की तैयारी में महिलाओं व बच्चों के लिए अलग से आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएं।
5. कश्मीर में महिला कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
6. महिलाओं के लिए उद्योगों की विशेष वर्कशाॅप लगाई जाए।
7. 40 वर्ष से कम आयु की विधवा महिलाओं की पेंशन शुरू हो।
8. गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा योजनाएं लाई जाए।
9. गरीब महिलाओं और बच्चों के लिए सही पोषण का भोजन उपलब्ध हो।
10. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हों।
इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा दीप्ती रावत, भाजपा प्रदेश संगठन
महामंत्री, अशोक कौल मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

Related posts

खिलाड़ियों के लिए तृतीय श्रेणी की कुल नौकरियों में 3 प्रतिशत आरक्षण बहाल किया- मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस ने बंटी -बबली (पति -पत्नी) को छीना झपटी के मामले में किया गिरफ्तार, दोनों पर कुल 37 मुकदमें हैं दर्ज।

Ajit Sinha

ऐसे कॉस्टेबल को कौन नहीं चाहेगा सलूट करना, जिसने अपने सैलरी के पैसों से 150 परिवारों का पेट भर दिया, देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x