Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शहर में यूनिफॉर्म व जेंट्री पर विज्ञापन के बकाया भुगतान न करने पर ठेकेदार एजेंसियों को नोटिस जारी: डॉ. गरिमा मित्तल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: नगर निगम आयुक्त गरिमा मित्तल ने बताया कि नगर निगम द्वारा शहर के फरीदाबाद ओल्ड, एनआईटी व बल्लभगढ़ जॉन में तीन अलग -अलग फर्म को यूनीपोल व जेंट्री पर विज्ञापन के लिए ठेका आवंटित किया गया था। इन फर्म द्वारा समय पर नगर निगम का भुगतान जमा नहीं करवाया गया। इसके लिए इन्हें बार-बार नोटिस जारी किए गए लेकिन इसके बावजूद भुगतान के लिए गंभीरता नहीं दिखाई।

उन्होंने बताया कि अब इन तीनों फर्म को फाइनल नोटिस जारी किया गया है और अगर 30 दिन के अंदर यह बकाया भुगतान जमा नहीं करवाते हैं तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।नगर निगम आयुक्त डा गारिमा मित्तल ने बताया कि स्क्वायर आउटडोर सर्विस को एनआईटी फरीदाबाद जोन में, श्री श्याम एंटरप्राइज को ओल्ड फरीदाबाद जोन में और ग्लोबल एडवरटाइजिंग इंडिया को बल्लभगढ़ जोन में यूनिपोल और जेंट्री का विकास, विपणन और रखरखाव द्वारा आवंटित किया गया था। उन्होंने बताया कि बार-बार आदेश देने के बावजूद तीनो फॉर्म द्वारा भुगतान में देरी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। ऐसे में अब तीनों फर्मों को नोटिस जारी कर 30 दिन के अंदर बकाया का भुगतान करने के आदेश जारी किए है।

Related posts

सूरजकुंड मेला में फैशन शो में आर्टिस्ट ने बिखेरा जलवा,एक भारत श्रेष्ठ भारत को फैशन शो के माध्यम से आर्टिस्ट ने किया प्रदर्शित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की अनूठी पहल, इंडस्ट्री की प्रॉब्लम को बनाया जाएगा रिसर्च टॉपिक

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सरकार अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर अपनी चार साल की नाकामियों और खामियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x