Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड के लोग चाहते हैं कि यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण कर्नल रिखी को फिर उसी पद पर बहाल करें।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ग्रीन फिल्ड कालोनी स्थित अर्बन इम्प्रूवमेंट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में एस्टेट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे कर्नल रिखी की टर्म पूरा होने के बाद कंपनी ने हटा दिया है। कर्नल रिखी के हटाए जाने से ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों में भारी रोष व्याप्त हैं। आज ग्रीन फिल्ड कॉलोनी के निवासियों ने अर्बन इम्प्रूमेंट प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भारत भूषण, जीएम प्रवीण चौधरी से मांग की हैं कि कर्नल रिखी को फिर से उसी पद पर तुरंत और सम्मान पूर्वक बहाल किया जाना चाहिए। क्यूंकि वह एक ईमानदार इंसान हैं और ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों की सेवा बहुत अच्छे तरीके से करने का अनुभव हैं। और इन्हीं के जाने की वजह से कॉलोनी में हजारों लोगों को लगातार 4-5 दिनों से पानी की कठिन समस्याओं से जूझना पड़ा हैं।

पिछले कई दिनों से ग्रीन फील्ड कालोनी के लोगों ने “अथर्व न्यूज़” के पास लगातार फोन पर बता रहे थे कि अर्बन इम्प्रूवमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (यूआईसी) ने अपने ग्रीन फील्ड कालोनी वाले साइड कार्यालय पर कार्यरत एस्टेट मैनेजर कर्नल रिखी हो टर्म पूरा होने के कारण हटा दिया है। यही एक बहुत बड़ा कारण रहा हैं कि इस कॉलोनी में पानी संकट खड़ा हो गया था। लोगों का ये भी कहना हैं कि कर्नल रिखी एक ईमानदार इंसान हैं और उनके ईमानदारी का सम्मान करते हुए उन्हें फिर से उसी पद पर बहाल किया जाना चाहिए। क्यूंकि यहां के लोगों को उन के काम पर पूरा विश्वास हैं। लोगों ने ये भी कहा कि ग्रीन फील्ड कालोनी में लगातार चार-पांच दिनों से पानी की जबरदस्त किल्लत की वजह से हाहाकार मची हुई थी,

इस स्थिति को उनके स्थान को कोई संभालने वाला नहीं था । यदि वह अपने पद पर बने होते तो इतना ज्यादा पानी का संकट इस कॉलोनी कभी गहराया नहीं होता। लोगों का ये भी कहना है कि इससे पहले भी पानी की किल्लत इस कॉलोनी में हुई थी। उसे कर्नल रिखी ने बखूबी संभाला था। कर्नल रिखी ग्रीन फील्ड कालोनी की सभी समस्याओं से अच्छी तरह से वाकिफ हैं और इन सभी समस्याओं को कैसे निपटाना हैं वह भली भांति जानते हैं।

इस लिए ग्रीन फील्ड कॉलोनी के निवासियों ने यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मांग हैं कि कर्नल रिखी को फिर से उसी पद पर तुरंत और सम्मान पूर्वक बहाल किया जाए।   

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: सरचार्ज माफी योजना का 30 नवंबर से पहले लाभ उठायें उपभोक्ता – पीसी मीणा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: समर्पण दिवस पर गोष्ठी के लिए 27 जिलों में वक्ता नियुक्त।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने ग्रीन फील्ड कालोनी के लूटेरे बिल्डरों को भेजा नोटिस कंप्लीशन के आड़ में करते थ अवैध निर्माण,जल्द होगी तोड़फोड़।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x