Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय पर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का मनाया जन्म दिन ।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज सेक्टर-16 स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन मनाया गया। इस मौके पर गोयल ने कहा कि अखंड भारत के लिए ‘बलिदान’ देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मतिथि के उपलक्ष्य में हम सभी यहाँ पर इकट्ठे हुए है, और  6 जुलाई 1901 को कलकत्ता के अत्यन्त प्रतिष्ठित परिवार में जन्मे डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रभक्ति के आंचल में राष्ट्र पुरुष का निर्माण करने वाले एक ऐसे धर्म निष्ठ, न्यायप्रिय और राष्ट्रभक्त माता-पिता की संतान थे, जिनकी प्रसिद्धि न केवल बंगाल में बल्कि सम्पूर्ण भारत में थी।

पूर्व मंत्री ने कहा की वैसे तो पुण्य तिथियां अनेकों महापुरुषों की मनाई जाती हैं लेकिन वे पुण्यात्मा बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनके समर्थक उनकी विचारधारा पर चलने का काम करते है और उनके सपनो को साकार करते हैं। गोयल ने कहा कि  अखंड भारत के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का एक ही सपना था कि भारत में यानी एक देश में ‘दो निशान, दो विधान एवं दो प्रधान’ नहीं चलेंगे बल्कि एक देश, एक विधान और एक निशान होने चाहिए, ऐसी उनकी सोच और विचारधारा थी। विपुल गोयल ने कहा कि  उन्हें गर्व है की वो देश की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा है और देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत हाथोंं में है। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने साकार किया। डॉ. मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने जब से देश की बागडोर अपने हाथों में ली है, तब से भारतीय संस्कृति की शिक्षा को आधार मानते हुए सारे विश्व में इसके प्रसार के लिए वे ‘अग्रदूत’ की भूमिका का निर्वहन कर न केवल भारतीय संस्कृति के ज्ञान को माध्यम बनाकर विश्व समुदाय को जीवन जीने का नया मार्ग बता रहे हैं, बल्कि भारत को एक बार फिर जगत गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर- 16ए के सामुदायिक भवन में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस के उपलक्ष पर वहाँ के प्रधान संत गोपाल गुप्ता व् काफी लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण भी किया और कार्यकर्ताओं ने बुके और फूल मालाएँ पहनाकर स्वागत किया। जिसपर गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। 

Related posts

एशिया का सबसे बड़ा आईटी हब बनेगा मानेसर, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोरोना संक्रमण के बढ़ते केसों चलते शहर भर में “नाइट कर्फ्यू” लागू, सख्ती बरतने के दिए आदेश हैं – विकास अरोड़ा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: फिल्म दंगल में आमिर खान की छोटी बेटी बबीता की रोल अदा कर चुकी 19 साल की सुहानी भटनागर अब यादों में समां गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x