Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिसकर्मी पर फावड़ा से कातिलाना हमला करने वाले 25 हजार के ईनामी एक अपराधी को क्राइम ब्रांच -17 ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सैक्टर- 17 की टीम ने 25 हजार के मोस्टवांटेड इनामी बदमाश कुलदीप को अरेस्ट किया हैं। अपराधी कुलदीप बल्लबगढ़ के गाँव मुजेडी का रहने वाला है जो काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपित के खिलाफ थाना सिटी बल्लबगढ़ में पुलिसकर्मी की हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्ज है जिसमे आरोपित ने पुलिसकर्मी के सिर में फावड़ा मार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार चावला कालोनी इलाके में स्थित पैट्रोल पम्प के पास आरोपित कुलदीप के ग्रुप का दुसरे ग्रुप के साथ झगडा हो रहा था। पुलिस पार्टी झगड़ा शांत करने के मकसद से तुरंत मौके पर पहुंची परन्तु वहां पर आरोपित कुलदीप ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर कातिलाना हमला कर दिया।इस मामले में पुलिस आरोपित के अन्य पांचों साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जिसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगडे के कुल 6 मुकदमे दर्ज है। उनका कहना हैं कि फरीदाबाद पुलिस काफी समय से आरोपित के पीछे लगी हुई थी। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच को गुप्त सूत्रों से सुचना मिलीं कि थाना सेक्टर-7 के इलाके में आरोपित कुलदीप अपने घरवालो से मिलने आएगा। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर संदीप मोर की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। आरोपित जैसे ही अपने घर पहुंचा, क्राइम ब्रांच की टीम ने सतर्कता और बुद्धिमता का परिचय देते हुए आरोपित कुलदीप को दबोच लिया। आरोपित को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमे आरोपित से मामले में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

विधानसभा में इनैलो पार्टी ही कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते प्रदेश में सरकार बनाएगी: ॐ प्रकाश चौटाला

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बल्लभगढ़ गैंगरेप मामला : बीती रात आधा दर्जन बदमाशों ने अपने रिश्तेदार के घर में डकैती व महिला से किया गैंगरेप।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बेटी सोनल, जो सिर्फ 23 वर्ष, और आईएएस की तैयारी कर रही है, ने अपने लिवर का एक हिस्सा दान कर अपने पिता को जीवनदान दिया -वीडियो सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x