Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जवान उम्र के एक तेंदुआ की बीच सड़क पर मौत हो गई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात फरीदाबाद -गुरुग्राम रोड पर बीच सड़क पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण एक तेंदुआ की मौत हो गई। इस सड़क के दोनों तरफ अरावली के जंगल हैं और इन्हीं जंगलों से निकल कर तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। इस घटना की सूचना अनखीर पुलिस चौकी को आज प्रात लगभग 7 बजे लगी। और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँच गई।

अनखीर पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर देश राज का कहना हैं कि उन्होनें इस घटना की सूचना वाइल्ड लाइफ के अधिकारी को दे दी हैं और वह लोग मौके पर पहुंच कर तेंदुआ के डेड बॉडी को अपने साथ ले गए हैं। आपको बतादें दे कि इसी रोड पर रात के वक़्त ही कुछ वर्ष पहले एक और तेंदुआ की इसी तरह से दर्दनाक मौत हो हुई थी और उसकी डेड बॉडी भी बीच सड़क पर मिली थी।

Related posts

गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल जिलों के निवासियों के लिए सेना में भर्ती का कार्य शुरू, ऑनलाइन आवेदन करें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुखयमंत्री उड़न दस्ते की रिपोर्ट पर अवैध निर्माणकर्ताओं को निगम प्रशासन ने नोटिस भेजे की तैयारी की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आगामी नगर निगम चुनाव और स्थानीय निकाय 2025 के लिए हरियाना प्रदेश कांग्रेस समिति की अतिरिक्त सूची जारी की है -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x