Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फर्जी मोबाइल नंबर से उबर टैक्सी बुक कर चाकू की नोक पर चालक से लूट करने वाले 4 लूटेरों को क्राइम ब्रांच -30 ने किया अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -सेक्टर-30 ने आज फर्जी मोबाइल नंबर से उबर टैक्सी बुक कर चाकू की नोक पर चालक को लूटने की वारदात को अंजाम देने चार लूटेरों को अरेस्ट किया हैं। ये सभी लूटेरों ने चालक को बंदी बनाकर दिल्ली, फरीदाबाद के इलाके में सारी रात सुनसान जगहों पर घूमते रहे। अरेस्ट किए गए लूटेरों के नाम गोविंदा,निवासी किराएदार मकान, डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद, आमीन, निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद,सनी सेन व ताहिर निवासी न्यू जनता कॉलोनी, डबुआ मंडी के सामने थाना सारन ,फरीदाबाद हैं।

पुलिस बतातें हैं कि वारदात बीते 22/23 जून -2021 की रात की है करीब 2  बजे डबुआ लेजर वैली पार्क के पास से एक उबर कैब को फर्जी मोबाइल नंबर से बुक कर ड्राइवर को बंधक बनाकर मनचाहे स्थान पर लेकर घूमते रहे और अंत में थाना कोतवाली के एरिया बाटा पुल के पास कैब रोककर कैब ड्राइवर से पर्स, मोबाइल, पैसे व जरूरी कागजात इत्यादि लूट कर वहां से फरार हो गए। जिस पर मुकदमा नंबर- 210,दिनांक 23 जून -2021,भारतीय दंड सहिंता की धारा 394, 34 आईपीसी, थाना कोतवाली में एफआईआर दर्जकिया गया था। इंस्पेक्टर विमल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उन की टीम ने अपने विशेष सूत्रों के जरिए से एवं तकनीकी माध्यम से सभी चारों आरोपितों को अरेस्ट किया है। उन्होंने बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों  को कल शनिवार को अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा व  अदालत से आरोपितों  को पुलिस रिमांड हासिल कर उपरोक्त मुकदमा में लूटी गई रकम व अन्य सामान बरामद किया जाएगा।,,, पूछताछ के दौरान आरोपितों  से कई अन्य वारदात भी सुलझने की संभावना है।

Related posts

एसटीएफ ने 1430 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक ट्रक और क्रेटा वाहन किया जब्त, 6 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद :जिला प्रशासन की मिलीभगत से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मजाक उड़ाया जा रहा हैं और अरावली क्षेत्र का क़त्ल किया जा रहा हैं।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की कई घोषणाएं,करनाल में गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x