Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हत्या और हत्या के प्रयास जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले में वांटेड 25 हज़ार के इनामी शार्प शूटर मुठभेड़ में घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास जैसे आधा दर्जन से अधिक मामले में वांटेड 25 हज़ार के इनामी कुख्यात लुटेरे को मुठभेड़ के बाद घायल में गिरफ्तार किया है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से देसी तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
 
पैर में गोली से घायल बदमाश साजिद उर्फ भीड़ाऊ को इलाज के लिए ले जाती थाना बीटा-2 की पुलिस। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि घायल बदमाश साजिद, कस्बा दादरी मोहल्ला मेवातीयान का रहने वाला है। वह थाना दादरी मे हत्या के प्रयास के मामले वांटेड चल रहा था, जिस पर थाना दादरी से 25 हज़ार का इनाम घोषित है। यह शार्प शूटर है। हत्या, हत्या के प्रयास जैसे संगीन मुकदमों में यह  जेल जा चुका है। आधा दर्जन से अधिक मुकदमे इस पर दर्ज है। इसके पास से तमंचा, कारतूस, संदिग्ध मोटरसाइकिल बरामद  हुई है। एडीसीपी ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस देर रात को डाढा गोलचक्कर के पास सर्विस लें पर  वाहनों की चेकिंग कर रही थी उसी दौरान, मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ संदिग्ध लोग आते हुए दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो भागने लगे पुलिस ने एक बदमाश को घेर लिया अपने को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फ़ायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली साजिद उर्फ भीड़ाऊ के पैर में लगी है। और वह घायल हो कर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने फौरन उसे दबोच लिया और  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साजिद के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Related posts

नाबालिग साली से दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोपित जीजा गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत भेजा।

Ajit Sinha

लापता नाबालिग लडके का शव नहर से बरामद, परिवार में मचा कोहराम, परिवार वालों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने आज मेट्रो हॉस्पिटल वायरल वीडियो के मामले में तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x