Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर कॉलगर्ल सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो अरेस्ट, दो लड़कियां हिरासत में

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दिल्ली और एनसीआर में व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर कॉलगर्ल सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश डीसीपी महिला और बाल सुरक्षा के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने थाना- 58 पुलिस के साथ मिल कर किया है। लड़कियों की सप्लाई करने आए गैंग के दो सदस्यों को नोएडा के 56 स्थित गेस्ट से गिरफ्तार किया है, जबकि दोनों लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  इस मामले में व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों के डीलिंग करने वाला एक आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लड़कियों को सप्लाई में इस्तेमाल होने वाली आई-10 गाड़ी, तीन मोबाइल फोन और 24 हज़ार रुपये बरामद किए गए हैं।
 
नोएडा के सेक्टर-14ए कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी महिला और बाल सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने दो आरोपियों नेपाल निवासी बुद्धिमान लामा और दिल्ली निवासी मोनू को पेश किया और बताया यह दोनों व्हाट्सएप के माध्यम पहले तो लोगों से व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करते हैं। देह व्यापार में लिप्त लड़कियों की अश्लील फोटो भेजते हैं। इसके बाद ग्राहक से बात होने पर उसके पास युवती भेजने के नाम पर पांच से 20 हजार रुपये ऑनलाइन लेते हैं। पैसे लेने के बाद आरोपी ग्राहक द्वारा बताई गई जगह पर युवती को छोड़ देते हैं। आरोपी युवती को डेढ़ हजार रुपये देते हैं। वृंदा शुक्ला ने बताया कुछ दिन पहले एक नंबर की सूचना मिली थी इसके माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर कॉल गर्ल की सप्लाई की जा रही है इस सूचना पर गौतम बुध नगर के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी देवेंद्र सिंह की यूनिट ने इस नंबर की जांच शुरू की तो सूचना सही पाई गई के बाद आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस खुद ग्राहक बनी। कार्रवाई करने वाली टीम के एक पुलिसकर्मी ने आरोपियों के व्हाट्सएप नंबर पर ग्राहक बनकर युवती भेजने के लिए कहा। बातचीत होने के बाद दोनों आरोपी अपनी कार से दो युवतियों को लेकर सेक्टर 56 एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।वृंदा शुक्ला ने बताया बुद्धिमान लामा और दिल्ली निवासी मोनू पुलिस ने पास से दो युवतियों को बरामद किया है। इनमें एक युवती नेपाल तो दूसरी पश्चिम बंगाल के कोलकाता की रहने वाली है। युवतियों ने बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। ऐसा न करने पर आरोपी धमकी देते थे। दोनों युवतियों को अलग अलग आदमी दिल्ली लेकर आए थे। उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था।

Related posts

फरीदाबाद :जिले में वर्ष-2015 में प्राप्त हुई र्सी.एम. विण्डो की लम्बित शिकायतों को 30 जून 2017 तक निपटाएं।

Ajit Sinha

डकैती करने वाले 6 आरोपित गिरफ्तार, कब्जा से लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी बरामद।

Ajit Sinha

नकली महिला डॉक्टर के इलाज से एक गर्भवती महिला की जान चली गई, 9 सालों के बाद पकड़ी गई आरोपी महिला डॉक्टर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x