Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राष्ट्रीय

फरीदाबाद : चौथी बार में UPSC एग्जाम में टॉपर बनी कर्नाटक की बंदना, वंदना को लोगों से मिल रही बधाईया ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आज UPSC का रिजल्ट आया और पहले स्थान पर बाजी मारी कर्नाटका की वंदना ने, हालांकि इससे पहले वंदना आईआर एस हैं और फरीदाबाद के नेशनल एकेडमी ऑफ कस्टम्स एक्साइज एन्ड नारकोटिक्स में आईआरएस की ट्रेनिंग ले रही हैं। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और फरीदाबाद की नगर निगम कमिश्नर सोनल गोयल ने एकेडमी पहुंचकर वंदना को बधाई दी।

वंदना का यह चौथा अटेंप्ट था पहले दो अटेंप्ट में वंदना को निराशा हाथ लगी लेकिन तीसरी बार में वह आईआरएस के लिए चुनी गई थी वंदना के मुताबिक पिछले 4 साल काफी मजेदार रहे और काफी कुछ सीखने को मिला वंदन ने बताया की इन चार सालों ने उन्हें काफी बदल दिया है और इसका फायदा तब ज़्यादा मिलेगा, जब वह लोगों की सेवा करेंगी। उन्होंने अपनी उपलब्धि में अपने माता-पिता की भूमिका को अहम बताया उनके मुताबिक माता पिता ने हमेशा उन्हें पढ़ाई की महत्व बताया। उन्होंने भविष्य में आने छात्रों के लिए कहा कि उन्हें हमेशा अपना बेस्ट देन चाहिए और अपनी फेल्यर को भी स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे के साथियों ने यूपीएससी क्लेयर किया है और सब एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने सब को बधाई दी। वंदना के मुताबिक 2014 में जब उन्हें सफलता नही मिलो तो उन्होंने अपनी पढ़ाई का तरीका बदला। रेगुलर ओर डेडिकेटेड होकर पढ़ाई की।

 

Related posts

फरीदाबाद : होम लोन दिलानें के नाम पर लाखों रूपए की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को क्राइम ब्रांच के साइबर सैल ने गिरफ्तार किया हैं,

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वार्ड-20 ग्रीनफील्ड कॉलोनी स्थित पूर्व पार्षद कैलाश बैसला के कार्यालय पर वार्ड मीटिंग का आयोजन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:सभी मिलकर संगठन का करें विस्तार और बीजेपी को करें मजबूत : कैप्टन अभिमन्यु

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x