Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण कर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के राज्यपाल के एडीसी राजेंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) को एचएपी मधुबन की पांचवीं बटालियन का कमांडेंट नियुक्त किया गया है, इस पद का सुमेर सिंह(एचपीएस) के पास अतिरिक्त प्रभार था जिनको अब रिलीव कर दिया गया है।         

इसी प्रकार, पोस्टिंग का इंतजार कर रहे  सुमेर प्रताप सिंह (आईपीएस) को हरियाणा के राज्यपाल का एडीसी तथा श्रीमती समिति चौधरी (आईपीएस) को हेडक्वार्टर पर लॉ एंड ऑर्डर का एसपी नियुक्त किया गया है। लॉ एंड ऑर्डर के एसपी पद के अतिरिक्त प्रभार से  राजकुमार वालिया (एचपीएस) को रिलीव कर दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला प्रशासन की जलभराव की सभी तैयारियों की खुली पोल, पूरा का पूरा शहर हुआ तालाब में तब्दील-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज द्वारका एक्सप्रेस -वे का किया उद्घाटन, संबोधन,सीधा लाइव वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x