Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने सहायक उप-निरीक्षक इकबाल सिंह को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने सिवानी थाना जिला भिवानी के सहायक उप-निरीक्षक को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो की टीम द्वारा आज ईएएसआई इकबाल सिंह, थाना सिवानी, जिला भिवानी को शिकायतकर्ता धर्मपाल निवासी न्यू शान्ति विहार, कैमरी रोड़, हिसार से 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता धर्मपाल ने एक शिकायत राज्य चौकसी ब्यूरो में दी कि सुभाष नामक व्यक्ति ने उसके व दो अन्य लोगों के खिलाफ एक शिकायत थाना सिवानी में दी थी, जो जांच हेतू ईएएसआई इकबाल सिंह, थाना सिवानी के पास लम्बित थी। ईएएसआई इकबाल सिंह ने जांच को फाईल करने की एवज में 50 हजार रूपए की मांग की, जिसमें से 25 हजार रूपए आज व शेष 25 हजार रूपए एक सप्ताह बाद देने बारे कहा गया। लेकिन धर्मपाल से आज 10 हजार रूपए का ही इंतजाम हो पाया है, जिसे वह ईएएसआई इकबाल सिंह को देना नहीं चाहता था और शिकायतकर्ता ने ईएएसआई इकबाल सिंह, थाना सिवानी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई  की मांग की।प्रवक्ता ने बताया कि यह सूचना प्राप्त होते ही थाना राज्य चौकसी ब्यूरो, हिसार में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और निरीक्षक धर्मबीर, राज्य चौकसी ब्यूरो, नारनौल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।  कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार, सिवानी को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व  दीपक कुमार, लिपिक, तहसील, सिवानी को छाया गवाह नियुक्त करवाया गया। राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम द्वारा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट व छाया गवाह की मौजूदगी में ईएएसआई इकबाल सिंह, थाना सिवानी को 10 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
  

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आवास के मामले में मजदूर परिवारों को मिली राहत

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सेक्टर -29 पुल के समीप तेज रफ़्तार ट्रेक्टर ने एक 14 वर्षीय एक छात्र को कुचला, छात्र की घटना स्थल पर ही हुई मौत।

Ajit Sinha

2 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसान अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है – दीपेंद्र

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x