Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मोबाइल लुटेरों के गैंग का पर्दाफ़ाश, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के आठ मोबाइल और छह बाइक

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कि कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने एनसीआर में लूट और चोरी की कई वारदात को अंजाम देने वाले मोबाइल लुटेरों के गैंग का पर्दाफ़ाश करते हुए गिझोड रेडलाइट के पास से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपियों से लूट के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की छह बाइक भी बरामद की गई हैं।

पुलिस की गिरफ्त में खड़े आदित्य निवासी वृन्दावन गार्डन साहिबाबाद और आकाश शातिर किस्म के मोबाईल लुटेरे है। कोतवाली 24 पुलिस को मुखबिर से इनपुट मिला था कि दोनों बदमाश गिझोड रेडलाइट के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर भागने कि कोशिश कर रहे दोनों बदमशों को दबोच लिया। एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे है आरोपी एनसीआर में लूट और चोरी की कई वारदात कर चुके हैं। आरोपी आकाश के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में 17 केस दर्ज हैं जबकि आदित्य पर नौ केस दर्ज हैं। इनमें एक हत्या प्रयास का भी मामला है। पुलिस ने आरोपियों से लूट के आठ मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की निशानदेही पर लूट की छह बाइक भी बरामद की गई हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में बाइक लूटते और चोरी करते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

Related posts

चोरी के शक में एक लड़के की पीट -पीट कर सनसनीखेज हत्या करके एक फैक्टरी में फेंकने के मामले में पांच आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

भाई को नशा से करने से जो बहन रोकती थी, भाई ने उस बहन की सीने में एक – एक करके 4 गोलियां मारकर कर दी हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैनिक कालोनी में साईकिल को हटा कर स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुए झगड़े में,लड़की ने कुत्ता से मां-बेटे को कटवाया- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x