Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

थाना सूरजकुंड ने खोरी गांव में जमीन बेचने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर पर किया केस दर्ज, पथराव करने वाले 100 लोगों पर भी केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सूरजकुंड के निकट खोरी गांव में 70 वर्षीय गणेशी लाल के आत्महत्या के मामले में थाना सूरजकुंड पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर,इस केस की जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस पार्टी पर पथराव करने और कानून व्यवस्था के बिगाड़ने के मामले में 100 के खिलाफ सूरजकुंड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर अरेस्ट किया जाएगा।   

पुलिस प्रवक्ता बताते हैं कि मृतक गणेशी लाल के पुत्र श्यामलाल उम्र 36 साल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गार्ड की नौकरी करता है और पिछले 14 साल से गांव खोरी में रह रहा है। करीब 15 साल पहले उसके पिता गणेशी लाल ने करीब 120/130 वर्ग गज का प्लाट एक प्रॉपर्टी डीलर से खरीदा था । ये जमीन उसके पिताजी गणेशी ने करीब ₹3 लाख लगाकर मकान का निर्माण किया था। अभी कुछ दिन पहले ही पता चला कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते यहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। पिता को, प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन को यह कह कर बेचा था कि अब इस जमीन का मालिकाना हक तुम्हारा ही रहेगा कोई दिक्कत नहीं आएगी। जब पिता को यह पता लगा कि उनका मकान भी टुटेगा, पिताजी गणेशी लाल ने बीती रात  मकान के सामने पेड़ से रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली। उपरोक्त शिकायत के ऊपर थाना सूरजकुंड पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मामला दर्ज कर इस केस जांच शुरू कर दी है। पुलिस की माने तो भोले भाले लोगों को सरकारी जमीन बेचने वाले प्रॉपर्टी डीलर का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मृतक गणेशी लाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने एटीएम मशीन लूट मामले में 3 को किया अरेस्ट, 5 लाख कैश, एक स्कार्पियों गाडी व अन्य सामान बरामद।

Ajit Sinha

एक करोड़ की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल शोरूम पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां-लाइव फुटेज देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज ओखला फेस -1 और फेस 2 दुर्गा बिल्डर -91 से अवैध कब्जे खाली कराए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x