Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: अंतरराज्यीय नशा तस्कर 30 लाख रूपए की अफीम के साथ अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कैथल जिले में एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उस के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये की 21 किलो अफीम बरामद की है।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम ने विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक घर में छापेमारी कर मादक पदार्थ जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महमूदपुर निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत के रूप में हुई है।                   
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी बिहार से अफीम खरीदकर लाता था और गुहला-चीका इलाके और पंजाब में अधिक कीमत पर इसकी सप्लाई करता था। आरोपी दो चचेरे भाई भी 91 किलो अफीम तस्करी के एक मामले में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जेल में बंद हैं। पुलिस की एक टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि पकडा गया आरोपी अफीम बेचने का धंधा करता है और अपने मकान पर भारी मात्रा में अफीम रखे हुए है। पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध को उसके मकान पर रेड कर काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के मकान में सीढ़ियों के पास कच्ची जमीन को खोदने उपरांत एक प्लास्टिक कट्टा बरामद हुआ जिसमें रखे पॉलीथिन से करीब 30 लाख रुपए की 21 किलो ग्राम अफीम बरामद हुई।

145 ग्राम हेरोइन सहित 3 काबू

एक अन्य कार्रवाई में, फतेहाबाद जिले सेे तीन आरोपियों विक्रम उर्फ पहाड़ी, विक्रम उर्फ बीकर और सेवक को काबू कर उनके कब्जे से 145 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

1.30 किलो चरस सहित उत्तराखंड निवासी तस्कर काबू

पुलिस ने एक अलग मामले में पानीपत जिले से 1 किलो 300 ग्राम चरस सहित एक तस्कर को काबू किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव निवासी मानूवास हरिद्वार उत्तराखंड के रुप मे हुई।
आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह,एनआईटी डीसीपी कृत पाल सिंह ,डीसीपी क्राइम सुखबीर के हुए तबादले,कई जिलों के एसएसपी बदलें ,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा में फिर से मनोहर सरकार बनाने के लिए विपुल गोयल ने युवाओं से की अपील।

Ajit Sinha

सीएम नायब की अध्यक्षता में हुई एचपीडब्ल्यूसी बैठक, 127.87 करोड़ रुपये की शहरी अवसंरचना परियोजनाओं को मिली मंज़ूरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x