Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मेवात के जमालगढ़ में विधायक द्वारा जुनैद की हत्या करने का आरोप फरीदाबाद पुलिस पर लगाए हैं,जो निराधार और बेबुनियाद हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: मेवात जमालगढ़ के ग्रामीणों सड़क जाम करने और एक विधायक के द्वारा फरीदाबाद पुलिस प्रशासन पर हत्या करने के आरोप को निराधार और बेबुनियाद बताया हैं। फरीदाबाद पुलिस ने अपने सफाई में कहा हैं कि किडनी की बीमारी से ग्रस्त  जुनैद की मृत्यु से लेना देना नहीं हैं। इस मामले की सच्चाई यह है कि तिलपत निवासी सोनू के साथ 80,000 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुई थी जिसका मुकदमा नंबर- 1/2020, साइबर पुलिस स्टेशन फरीदाबाद में बीते 28/9/20 को दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता की माने तो मृतक जुनैद के दो सगे भाई इरशाद और आजाद तथा एक ममेरा भाई साइबर फ्रॉड में है शामिल हैं , इन दोनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।  साइबर थाना फ़रीदाबाद में ऑनलाइन फ़्रॉड के 200 से अधिक शिकायतें मिली हैं जो इस गैंग से सम्बंधित हैं ।

पुलिस प्रवक्ता का कहना हैं कि फरीदाबाद साइबर टीम द्वारा, फोन कॉल और बैंक डिटेल्स व तकनीकी माध्यमों से पता लगाने पर पाया कि साईबर फ्रॉड मे शामिल आरोपी मेवात क्षेत्र के गांव नई के रहने वाले है जिनके खातों में साइबर फ्राड द्वारा प्राप्त पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। इसी के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुप्त सूत्रों  के आधार पर दिनांक 31/5/21 की रात को शाहिद और अन्य पाँच लोगों से से पूछताछ की थी।इनमे से एक शाहिद को आरोपी पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। अन्य पाँच को, जिसमें एक का नाम जुनैद था और किड्नी के रोग से ग्रसित था को उसी रात सकुशल परिजन आज़ाद के हवाले कर दिया गया था। पुलिस की माने तो शाहिद को गिरफ्तार करके 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।  आरोपी शाहिद से पूछताछ व तकनीकी सबूत के आधार पर साइबर पुलिस टीम ने मृतक जुनैद के 2 भाई तथा एक अन्य आरोपी  को भी इस अपराध में लिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। साइबर पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई प्रताड़ना नहीं दी और न ही किसी को अवैध हिरासत में रखा। आरोप हैं कि जुनैद को अवैध हिरासत में रखा गया और प्रताड़ना दी गई और इस कारण उसकी मृत्यु हुई है, सरासर झूठा और आधारहीन है। जुनेद किडनी की बीमारी से ग्रस्त था। पुलिस का कहना हैं कि हसन गिरफतार आरोपी शाहिद का पिता है और इस मामले में गिरफ्तार  2 सगे भाई आरोपी आजाद, इरशाद और मृतक जुनैद का बहनोई है। हसन खुद एक आपराधिक प्रवर्ती का व्यक्ति है जिसे पीओ घोषित किया जा चुका है। गिरफ्तार शाहिद, इरशाद और आजाद कि अन्य 2 मुकदमे में भी तफ्तीश जारी है ।

Related posts

हरियाणा पुलिस की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि:यौन अपराधों की जांच में ऑल इंडिया रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

Ajit Sinha

इंजीनियर से कार लूटने की घटना का खुलासा, 4 बदमाश अरेस्ट ,4 पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

Ajit Sinha

टहलते समय बुजुर्ग से गला घोंट कर नकदी और मोबाइल फोन लूटने वाला हत्यारा और आदतन अपराधी निकला, अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x