Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

पानी के विवाद में एक परिवार के दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, सीसीटीवी में हुई कैद 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गाँव बिसरख में नाली के पानी के विवाद में एक परिवार के दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर बुजुर्ग को पीटा। बीच बचाव करने आई महिला के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में कई लोगों को गंभीर चोट आई फिलहाल इस मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। बिसरख पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज मे साफ दिखाई दे रहा है कि गांव बिसरख में रहने वाले मदन सिंह भाटी अपने घर में बैठे है तभी जीतराम भाटी अपने भाई तेज सिंह भाटी और बेटे शुभम और अंकुर के साथ उनके घर आए और वहां पर घर के बुजुर्ग और महिलाओं समेत मदन के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में लोगो के बीच मारपीट को रोकने का प्रयास कर रही महिलाओ के साथ भी मारपीट की गई । मदन सिंह भाटी ने बताया कि उनके घर का पानी सड़क पर निकलने को लेकर पास में रहने वाले उसके चाचा जीतराम भाटी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। लॉकडाउन होने के मिस्त्री नहीं मिलने के कारण  पाइप का मरम्मत करने में देर हो गई जिससे नाराज जीत राम ने उनके घर पर घुस कर मारपीट की। सारी घटना सीसीटीवी में कैद होने पर भी पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की और उनके दो भाइयो और बेटो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया कि जीतराम भाटी पक्ष के तेज सिंह और अंकुर को गंभीर चोट आई है और उन्हें यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मदन सिंह ने भी दूसरे पक्ष पर हमला किया था। दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज किया गया है। लेकिन पुलिस जिनपर हमला हुआ है उनके परिवार के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी हरीश चंद्र सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

प्रॉपर्टी डीलर पिता की लाइसेंसी पिस्टल से क्लास में साथ पढ़ने वाले दोस्त को गोली मार दी, हालत नाजुक, दो नाबालिग अरेस्ट।

Ajit Sinha

लाइव वीडियो सुने: पीएम मोदी ने अभी तक आतंकी हमले की निंदा करते हुए कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है- पवन खेड़ा

Ajit Sinha

महिला को हेरोइन तस्करी करने के जुर्म में पुलिस ने किया गिरफ्तार, उसके कब्जे से 36 ग्राम हेरोइन किया बरामद।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x