Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहे इंटरनेशनल कॉल सेंटर का हरियाणा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 9 आरोपित अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने सक्रिय पुलिसिंग की दिशा में एक और कदम बढाते हुए अंबाला जिले में एक ऐसे अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है जो अमेज़ॅन से ऑनलाइन खरीदारी करने वाले अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना आॅनलाइन फ्राड कर रहे थे। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ ने अमेरिकी नागरिकों से ठगी में शामिल नौ आरोपियों को भी अंबाला-कैथल राजमार्ग पर एक निजी प्रतिष्ठान में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।
         
इस दौरान पुलिस ने 10 लैपटॉप, करीब 200 कंप्यूटर, 11 मोबाइल फोन, एक इंटरनेट सर्वर और ढाई लाख रुपये नकद व कागजात भी बरामद किए हैं।
डीजीपी,हरियाणा मनोज यादव ने बड़े पैमाने पर अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने व भोलेभाले अमेज़न खरीददारों को ऑनलाइन ठगी से बचाने के लिए एसटीएफ,हरियाणा को बधाई दी। अंबाला-कैथल मार्ग पर घुंघट पैलेस से चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर का पता लगाने के लिए लंबे समय तक चले अभियान के बाद एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया।जब टीम मौके पर पहुंची तो कई लड़के और लड़कियां कंप्यूटर और लैपटॉप पर अंग्रेजी भाषा में लोगों से बात करने में व्यस्त थे। उनके पास अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर के संचालन के लिए दूरसंचार मंत्रालय द्वारा जारी कोई वैध सरकारी लाइसेंस नहीं था। पूछताछ करने पर पता चला कि जालसाजों ने अवैध रूप से अमेज़ॅन के ऑनलाइन ग्राहकों का डेटा हासिल किया और अमेज़ॅन सपोर्ट स्टाफ की आड़ में अमेरिकी नागरिकों को कॉल किए। उनके द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग भुगतान में से कुछ राशि वापस करने का वादा करके फ्राड को अंजाम दिया। पैसे बचाने के लिए, ग्राहक अपने कार्ड का विवरण साझा करते थे और खातों से धनराशि निकाल ली जाती थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिए ठगे गए लोगों की संख्या के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

Related posts

नोएडा पुलिस और अंतरराज्यीय गैंग के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, गोली लागने से दो बदमाश घायल, एक फरार

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 12 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x