Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़: फरीदाबाद जिला के प्रगतिशील किसान अब अपनी जमीन की फर्द को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं-संजीव कौशल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने फरीदाबाद जिला के प्रगतिशील किसानों को कहा कि वे अपनी जमीन की फर्द को ऑनलाइन jamabandi.nic.in पर जाकर भी प्राप्त कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि सफल प्रगतिशील किसानों की सफलता की कहानी पर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी और एक बुकलेट प्रकाशित करवाई जाएगी। उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को प्रगतिशील किसानों को अंबाला, कुरुक्षेत्र व अन्य जिलों में तैयार करवाए गए पैकिंग सेंटर का दौरा करवाने की विशेष तौर पर हिदायत दी। इस दौरान किसानों ने मांग रखी कि कुछ गांवों में वीटा के खरीद केंद्र स्थापित करवाए जाएं। इस पर अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बहादुरपुर, कुराली, श्यामपुर, चांदपुर सहित कई अन्य गांवों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि बल्लभगढ़ स्थित वीटा मिल्क प्लांट की भी 3 गुना क्षमता बढ़ाई जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद के नए पुलिस कमिश्नर होंगें के. के. राव, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार होंगें हिसार के आई जी, 26 आईपीएस बदले।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने वाले नागरिकों को टैक्स में मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट=डॉ कमल गुप्ता

Ajit Sinha

फरीदाबाद:महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की देते हैं प्रेरणा : विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x