Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़: पानी के टैंकर से 190 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद, दो अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने सिरसा जिले में पानी के टैंकर से लाखों रुपए कीमत का 190 किलो ग्राम डोडापोस्त बरामद करते हुए इस सिलसिले में दो आरोपितों  को अरेस्ट किया है, जबकि उनके सप्लायर की तलाश जारी है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान टी पॉइंट बाजेकां रोड सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से स्वराज ट्रैक्टर के पीछे पानी का टैंकर लिए आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देख कर ट्रैक्टर पर सवार दोनों व्यक्तियों ने ट्रैक्टर को बीच सड़क पर रोक कर भागने की कोशिश की।

शक के बिनाह पर उक्त व्यक्तियों को काबू कर राजपत्रित अधिकारी बीडीपीओ को मौके पर बुलाकर उनकी हाजरी में ट्रैक्टर व पानी के टैंकर की तलाशी ली गई। इस दौरान पानी के टैंकर से 190 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान करण कुमार निवासी पनिहारी हाल फ्रेंड्स कॉलोनी सिरसा व रणजीत सिंह उर्फ सेवक सिंह निवासी पनिहारी जिला सिरसा के रूप में हुई है।उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों को अदालत में पेश कर रिमाण्ड़ पर लिया जाएगा और रिमाण्ड़ अवधि के दौरान डोडापोस्त तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई  की जाएगी।

Related posts

साथी कंडक्टर की हत्या करने के मामले में 17 साल से फरार चल रहा 5 हजार रुपयों का इनामी बदमाश गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने आज सोमवार को 55 सीनियर आईपीएस व एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए है -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

प्लाज़्मा की कालाबाजारी करने वाले गिरोह के दो सदस्य अरेस्ट , एक यूनिट प्लाज्मा, ब्लड सैंपल, एक कार, दो मोबाइल बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x