Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी नोएडा

स्कूल द्वारा ऑनलाइन क्लासेस के दौरान स्कूल ड्रेस पहनना नहीं है जरूरी : जिला विद्यालय निरीक्षक  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुद्ध नगर में प्राइवेट स्कूल द्वारा ऑनलाइन क्लासेज के दौरान बच्चों को स्कूल ड्रेस अनिवार्य बता कर कुछ प्राइवेट स्कूल बच्चों के परिजनों पर ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है, जिसको लेकर परिजनों द्वारा आपत्ति भी जताई। वही प्राइवेट स्कूलों के इस मनमानी को लेकर परिजनों ने जिले के आलाधिकारी से भी शिकायत की थी। जिला विद्यालय निरीक्षक  डॉ धर्मवीर  सिंह ने स्पष्ट किया है किसी भी प्राइवेट स्कूल को बच्चों की होने वाली ऑनलाइन क्लासेज के दौरान ड्रेस पहनना अनिवार्य नहीं है। दबाव बनाने पर  प्राइवेट स्कूल संस्थान  पर होगी कार्रवाई ।

जहां इसको कोविड काल के दौरान कई बच्चों के परिजनों के नौकरी चली गई बेरोजगार हो गए, और कुछ लोग इस महामारी में बेघर तक हो गए वह ऐसे समय में भी प्राइवेट संस्थान नए  तरीके से  अभिभावकों से रुपए कमाने की तरकीब लगाने में लगे हैं। उसी तरकीब के तहत कुछ प्राइवेट स्कूल संस्थान अब बच्चों की ऑनलाइन क्लास शुरू होने से पहले ही अभिभावकों  को पर स्कूल ड्रेस खरीदने का दबाव बनाने लगे हैं। वही इस मामले का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान लिया है और कहा है कि बच्चो को ऑनलाइन क्लासेज में स्कूल ड्रेस पहनना नहीं है जरूरी ,दबाव बनाने पर  प्राइवेट स्कूल संस्थान पर होगी कार्रवाई ।जिला विद्यालय निरीक्षक  का कहना है कि प्राइवेट किसी भी स्कूल को बच्चों की होने वाली ऑनलाइन क्लासेज के दौरान ड्रेस पहनना अनिवार्य नहीं है। अगर स्कूल संस्थान द्वारा बच्चे के अभिभावकों पर स्कूल से ड्रेस खरीदने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है तो वह गलत है। डॉ धर्मवीर सिंह ने यह भी बताया कि उनके कार्यालय से किसी भी प्रकार का कोई ऐसा आदेश जारी नहीं किया गया है जिसमें ऑनलाइन क्लासेज के दौरान ड्रेस पहनना आने वाले हो। यह अभिभावक की अपनी स्वयं इच्छा है कि वह बच्चों के लिए ड्रेस खरीदना चाहता है या नहीं। वही, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी प्राइवेट स्कूलों को बता दिया गया है कि किसी भी अभिभावक के ऊपर ड्रेस खरीदने को लेकर दबाव नहीं बनाया जाए। अगर किसी स्कूल की  शिकायत मिलेगी तो उस प्राइवेट स्कूल के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी

Related posts

शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्लास्टिक के बहिष्कार का लिया गया संकल्प

Ajit Sinha

दर्दनाक स्टोरी: दादा ने पहले अपने पोते को जहरीला कोल्ड ड्रिंक पिला, खुद भी पी लिया, दोनो की मौत।

Ajit Sinha

किसान आंदोलन के चक्का जाम पर पुलिस ने किए नोएडा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x