Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गांजा तस्करों को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर की मारपीट ,पुलिस साथी को छोड़कर भागे

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के गांव चांचली में गांजा तस्कर बलबीर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला बोल दिया और पुलिसकर्मी को बंधक बना लिया और जमकर उनके साथ मार पीट की। वहीं पुलिसकर्मी अपने साथी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मी को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अधिकारी गांव में पहुंचे और बंधक पुलिसकर्मी को छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी बलवीर समेत दो महिलाओ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोपी को  गिरफ्तार किया है।

एक पुलिसकर्मी को बंधक बनाकर उसके साथ अभद्रता और मारपीट पर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे ने बताया कि ग्रेटर नोएडा, जेवर कोतवाली क्षेत्र के चांचली गांव में पुलिस टीम गांजा तस्कर बलबीर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने पहुंची थी। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने गांजा तस्कर को पकड़ा तो उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से भिड़ गए मामला बढ़ता देख कुछ पुलिसकर्मी तो मौके से फरार हो गए।

पुलिसकर्मी को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इसके बाद भारी संख्या पुलिस बल के साथ अधिकारी गांव में पहुंचे और बंधक पुलिसकर्मी को छुड़ाया। भारी पुलिस बल को देखते ही गांजा तस्कर और उसके परिजन और ग्रामीण मौके से फरार हो गए। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि पुलिस के साथ अभद्रता व मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी अभियुक्त बलवीर उर्फ बिल्लू की पत्नी नीतू ,रजनी पत्नी प्रिंस निवासी ग्राम चांचली, थाना जेवर गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया है।

Related posts

थाने से चंद कदमों की दूरी पर बेखौफ दबंगों की गुंडई, ढाबा संचालक को जमकर पीटा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई मारपीट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:पीएस साइबर क्राइम ,सेंट्रल की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश,12 महिलाएं पकड़ी गई।

Ajit Sinha

Cyber Crime: ई-चालान का मैसेज आए तो हो जाएं सावधान, न खोलें कोई अंजान लिंक वर्ना खाली हो जाएगा खाता- एएसपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x