Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

सफाई के दौरान मरीज व मृत मरीजों के मोबाईल पर हाथ साफ करने वाली सफाई कर्मी गिरफ्तार, चोरी के 6 मोबाइल बरामद  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में लोगों को कोरोना संक्रमित होने के बाद भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। लेकिन कुछ लोग महामारी के इस विपत्ति काल में भी बीमार, मृत और असहाय लोगो कीमती समान की चोरी कर रहे है। एक निजी अस्पताल के कर्मचारियों पर एक मृत महिला के आभूषण चोरी करने का आरोप लगा है जिसकी शिकायत हाईकोर्ट के आदेश पर बनाई गई पीपीजीसी (पेंडेमिक पब्लिक ग्रीवांस कमेटी) कर रही है।  अब सेक्टर-39 कोविड अस्पताल से मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल चोरी करने वाली महिला सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला से छह  मोबाइल बरामद किए हैं। अभी महिला से मोबाइल चोरी के अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ी शाहजहां पुर निवासी मीना है पुलिस ने उसे सेक्टर-39 कोविड अस्पताल से मरीजों और उनके परिजनों के मोबाइल चोरी करने के आरोप में सैक्टर -41 के गेट न. 3 के सैक्टर-41 व सैक्टर -51 की मध्य रोड से गिरफ्तार किया है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर -39 कोविड अस्पताल से मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। इसको लेकर कई मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज भी किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि अस्पताल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाली महिला मोबाइल चोरी कर रही है। एडीसीपी ने बताया कि सेक्टर- 39 पुलिस ने मामले कि तफतीश शुरू कि तो पता चला कि अस्पताल में संविदा पर सफाई कर्मी के रूप में तैनात मीना चोरी कर रही थी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मीना के कब्जे से चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मीन पिछले काफी समय से अस्पताल में सफाईकर्मी है। उसने स्वीकार किया मरीज व मृत व्यक्तियो के मोबाईल सफाई करने के दौरान वारदात को अंजाम देती थी। अभी मीना से मोबाइल चोरी के अन्य मामलों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि उसने अन्य वारदात को भी अंजाम दिया है।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता व ड्रग कंट्रोलर विभाग की संयुक्त टीम ने भारत मेडिकल स्टोर की छापेमारी की कार्रवाई,सील-वीडियो।

Ajit Sinha

कार में सवारी को बिठा कर लूटने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए हैं, इनके कब्जे से एक कार व ऑटो बरामद।  

Ajit Sinha

स्वास्थ्य केंद्रों में 419 आयुष चिकित्सकों, 419 आयुष फार्मासिस्ट, 419 सेवादारों के पद सृजित करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x