Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: पूर्व पुलिस महानिदेशक बी.एस.संधू ने पुलिस वेलफेयर फंड के लिए सौंपा 2.01 लाख रुपये का चैक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (सेवानिर्वत)  बलजीत सिंह संधू ने अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2.01 लाख रुपये की सहायता राशि हरियाणा पुलिस वेलफेयर फंड मेें दी है।
           
पुलिस के ’कर्मवीरों’ के जज्बे को सलाम करते हुए  संधू ने कहा कि कोरोना महामारी के इस विकट समय में हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सेवा दी जा रही है। पुलिस के जवान लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। बावजूद इसके सडकों पर रहते हुए लाकॅडाउन की पालना में जुटे ये कर्मवीर न केवल संक्रमितों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं बल्कि जरूरतमंदों को आक्सीजन घर पर उपलब्ध करवाने में भी जुटे हैं।उन्होंने महामारी के इस कठिन दौर में अन्य पूर्व पुलिस अधिकारियों से आर्थिक सहयोग के लिए आगे आने का भी आग्रह किया।गौरतलब है कि इससे पहले भी संधू अपनी तीन माह के पेंशन के समान 2 लाख रुपये की सहायता राशि कोविड-19 रिलीफ फंड में दे चुके हैं।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा जारी सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए कोरोना को हराने में अहम भूमिका अदा करें।

Related posts

फरीदाबाद:वित्तीय रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के एवज में ₹45 हजार रिश्वत की मांग, ₹20 हजार लेते क्लर्क रंगे हाथ पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सबडिविजिन मथुरा रोड से सुरेन्दर व 220 केवी ऐ-थ्री पल्ला पावर हाउस से लालकिशन बने कर्मचारियों के प्रधान

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कृष्णपाल और महेंद्र प्रताप, दोनों ही दिग्गज और धुरंधर प्रत्याशी हैं आइए जानते हैं इनके राजनीतिक इतिहास के बारे में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x