Athrav – Online News Portal
Uncategorized

हरियाणा: DHBVN ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिना सरचार्ज के बिल भुगतान की तिथि को आगे बढ़ा दिया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन को देखते हुए हरियाणा बिजली वितरण निगमों ने अपने सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिना सरचार्ज के बिल भुगतान की तिथि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

बिजली निगमों के एक प्रवक्ता इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्णय से जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिलों के भुगतान की तिथि 3 मई, 2021 से 24 मई,2021 तक आती है,वे अब बिना लेट पेमेंट सरचार्ज लगाए 03 जून, 2021 तक अपने बिलों का भुगतान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उपमंडलों में उपभोक्ताओं की विजिट को हतोत्साहित करने के लिए फील्ड कार्यालय बड़े पैमाने पर बिल भुगतान के ऑनलाइन तरीकों को बढ़ावा दे रहे हैं।

Related posts

500 एमबीबीएस छात्रों का एडमिशन किया रद्द : सुप्रीम कोर्ट

Ajit Sinha

गुरुग्राम: सर्वोच्च न्यायालय में आगामी 29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन।

Ajit Sinha

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जापान में रोजगार की पेशकश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x