Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

पीएम नरेंद्र मोदी कल वीरवार को गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, पानीपत और करनाल के डीसी से कोरोना को लेकर करेंगें बात।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार 20 मई को हरियाणा के गुरुग्राम सहित छह जिलों के डीसी से बातचीत कर कोविड-19 संक्रमण की स्थिति का जायजा लेंगे। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रातः 11:00 बजे रखी गई है।प्राप्त सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री  मोदी वीरवार को हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, हिसार, करनाल और गुरुग्राम के उपायुक्तों से बातचीत करेंगे।

वे इन जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर चर्चा करेंगे और प्रशासन से इस महामारी से निपटने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी भी लेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को देश के 10 राज्यों नामत महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, केरल, हरियाणा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिसा, झारखंड और पुडुचेरी के 54 जिलों के उपायुक्तों से कोविड-19 संक्रमण को लेकर बातचीत करेंगे। इस ऑनलाइन बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी भी मौजूद रहेंगे और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 प्रबंधन पर प्रेजेंटेशन भी दी जाएगी।

Related posts

सिविल डिफेंस गुरुग्राम की टीम ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया, रक्त दान है अमूल्य दान, 45 लोगों ने किया रक्तदान

Ajit Sinha

जीएसटी इंस्पेक्टर 4 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

बीती रात जलभराव में करंट लगने से एक फैशन डिजाइनर की मौत, दूसरे हादसे में ऑटो चालक की मेनहोल में गिरने से मौत हो गई

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x