Athrav – Online News Portal
नोएडा

कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, एक दर्जन दमकल की गाडियाँ आग पर काबू पाने जुटी।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के कासना स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई, आग देखते-देखते भीषण रूप धारण कर लिया।  पहले तो लोगो ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की आधा दर्जन गाडियाँ मौके पर पहुँच गई और आग बुझाने लगी लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।

कबाड़ के गोदाम में आग लगने से आसमान में छाए काले बादल कबाड़ के गोदाम में लगी आग से निकाल रहा है जिसने पूरे कबाड़ के गोदाम को अपनी चपेट में ले रखा है। आग इतनी जबर दस्त है कि लगभग 1 किलोमीटर दूर से ही छाए काले धुए को देखा जा सकता है। ये गोदाम कासना एक रिहायशी इलाके में बना रखा है। आग लगने के बाद पहले तो लोगो ने आग पर पानी डाल कर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू होती आग को देख फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर विभाग की लगभग आधा दर्जन कार्य मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के कार्य को शुरू कर दिया लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि आग बुझाने के लिए फार्म भर की टीम को गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है फिलहाल आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है फायर विभाग के आला अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद आग लगने के कारणों को जांच की जाएगी।

Related posts

बदमाशों ने कार रोक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लड़के की हत्या,पुरानी रंजिश के कारण हत्या, हंगामा।

Ajit Sinha

भीषण जलती फॉर्च्यूनर कार का मंजर देख सहम गए लोग, कार सवार ने कूद कर बचाई जान, कार जल कर ख़ाक

Ajit Sinha

साइबर क्राइम का शिकार हुए रिटायर कर्नल, मोबाइल हैक साइबर अपराधियों ने निकाले 6 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x