Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

गुरुग्राम जिला में कोरोना के इलाज में प्रयोग होने वाले रेमडेसीविर इंजेक्शन के वितरण के लिए 4 सदस्यीय समिति गठित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गुरुग्राम जिला में कोरोना मरीजों के इलाज में प्रयोग होने वाले जिला में उपलब्ध रेमडेसीविर इंजेक्शन के वितरण के लिए अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पवार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।इस संबंध में गुरुग्राम के उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने आदेश जारी किए हैं। समिति के अन्य सदस्यों में सिविल सर्जन गुरुग्राम के प्रतिनिधि के तौर पर डॉ संजय नरूला, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गुरुग्राम की अध्यक्ष डॉ वंदना नरूला तथा चीफ फार्मासिस्ट अनिल परमार को शामिल किया गया है।कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए जिन कोविड अस्पतालों को रेमडेसीविर इंजेक्शन की आवश्यकता है वे कमेटी को ईमेल आईडी – *remdesivir.gurugram@gmail.com* पर निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन भेज सकते हैं। इसके अलावा सिविल सर्जन कार्यालय में सुरेंद्र सिंह (9210112953 ) को व्यक्तिगत रुप से प्रोफॉर्मा भरकर दिया जा सकता है।

बगैर प्रोफॉर्मा भरे आवेदन या अधूरे प्रोफॉर्मा पर विचार नहीं किया जाएगा। यह समिति सुनिश्चित करेगी कि सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल कोरोना मरीजों, जिनको रेमडेसीविर इंजेक्शन की वास्तव में जरूरत है, उन्हें वह इंजेक्शन समय पर मिले। इस कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।जारी आदेशों में कहा गया है कि यह केमेटी दिन में दो बार-प्रातः 10 या 11 बजे और शाम को 4:00 या 5:00 बजे प्राप्त आवेदनों का अवलोकन करेगी तथा इंजेक्शन उपलब्ध करवाने के बारे में जल्द फैसला करेगी क्योंकि इसमें समय का महत्व है। यह मीटिंग वर्चुअल माध्यम या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी। सिविल सर्जन कार्यालय के सुरेंद्र सिंह तथा अनिल परमार कमेटी की मीटिंग बुलाएंगे और सभी सदस्यों से तालमेल करेंगे। ये दोनों कर्मचारी इस दवा के ओवर ऑल प्रबंधन देखेंगे जिसमें वे स्वीकृति या मनाही के निर्णय के बारे में सभी हितधारकों को ई-मेल के जरिए सूचित करेंगे और जिनके आवेदन स्वीकृत किए गए हैं उन अस्पतालों को दवा की डिलिवरी तक की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Related posts

गुरुग्राम में स्टॉर्म वॉटर और रिसाइकिल पानी के प्रबंधन को लेकर हुई बैठक

Ajit Sinha

संत निरंकारी मिशन के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शहर के कई हस्तियों ने की शिरकत, 202 यूनिट ब्लड हुए एकत्रित।

Ajit Sinha

जेपी नड्डा, तरुण चुघ एवं ओम प्रकाश धनखड़ ने सैन्य सेवाओं के दिग्गजों से की मुलाकात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x